Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Box Office Collection Day 32 Ranveer Singh Akshaye Khanna Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Ikkis
Dhurandhar Box Office Day 32: एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही 'धुरंधर', 32वें दिन कमा डाले इतने करोड़

Dhurandhar Box Office Day 32: एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही 'धुरंधर', 32वें दिन कमा डाले इतने करोड़

संक्षेप:

मूवी में अक्षय खन्ना ने रणवीर सिंह को बराबर की टक्कर देते नजर आए। 'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन से ही ऐसी रफ्तार पकड़ी की फिल्म थमने का नाम ही नहीं ली। अब तक 'धुरंधर' ने कई फिल्मों के धुएं निकाल दिए हैं।

Jan 06, 2026 06:11 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dhurandhar Box Office Collection Day 32: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'धुरंधर' में रणवीर ने एक फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। मूवी में अक्षय खन्ना ने रणवीर सिंह को बराबर की टक्कर देते नजर आए। 'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन से ही ऐसी रफ्तार पकड़ी की फिल्म थमने का नाम ही नहीं ली। अब तक 'धुरंधर' ने कई फिल्मों का धुआं निकाल दिया हैं। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी इसने बवाल काट रखा है। इसी बीच अब इसके सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'धुरंधर' ने सोमवार को भी उड़ाया धुआं

आदित्य धर की मूवी 'धुरंधर' ने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। 'धुरंधर' के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। 'धुरंधर' का सामना 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी','अवतार 3' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों के साथ है। हालांकि, इन फिल्मों का रणवीर की 'धुरंधर' पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। 'धुरंधर' ने 28 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब इसके सोमवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' ने 32वें दिन खबर लिखने तक 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 776.75 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'धुरंधर' का कलेक्शन

ओपनिंग डे28 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता207.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता253.25 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता172 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता106.5 करोड़ रुपये
डे 324.50 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन776.75 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।