
Dhurandhar Day 1: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का पहले दिन का कलेक्शन, जानें डे 1 पर कितनी हुई कमाई
Dhurandhar Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। ये फिल्म ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। जब निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म का ट्रेलर आया था तब सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से होने लगी थी। वहीं जब फिल्म रिलीज हुई तब सोशल मीडिया पर एक सवाल घूमने लगा, क्या ये फिल्म ‘एनिमल’ से ज्यादा कमा पाएगी? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘एनिमल’ ने पहले दिन हिंदी में 54.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बता दें, ये शुरुआती आंकड़े हैं। फाइनल आंकड़े कल आएंगे। इन आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन रणवीर की ‘धुरंधर’ रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ नहीं पाई है।
फिल्म के रिव्यूज
फिल्म के रिव्यूज की बात करें तो इसे क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक तरफ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और अन्य कलाकारों की तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की एडिटिंग, लंबाई और गानों पर सवाल उठ रहे हैं।
अनाउंस हुआ सीक्वल
‘धुरंधर’ की रिलीज के साथ ही उसका सीक्वल भी अनाउंस हो गया है। मार्च 2026 में ईद पर इसका दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में आएगा। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ‘केजीएफ’ स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ क्लैश होगा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




