धुरंधर के बाद रामायण की भी ट्रोलिंग, मुकेश छाबड़ा बोले- झलक देखते ही बुरा बोलने लगते हैं, डर लगता है
रामायण में रणबीर के लुक और वीएफएक्स को नेगेटिव कमेंट्स मिले। वही धुरंधर को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब दोनों मूवीज के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्मों की ट्रोलिंग पर बात की है।

धुरंधर फिल्म का एक बड़ा प्लस पॉइंट इसकी कास्टिंग था। इसमें दिखाए गए कैरेक्टर्स असल जिंदगी के किरदारों से इतने मैच कर रहे थे कि लोगों का इंट्रेस्ट बढ़ गया। इसके लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को काफी तारीफ भी मिली। मुकेश ने ही नीतेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण की कास्टिंग की है। धुरंधर का ट्रेलर आने के बाद लोगों ने नेगेटिव बोला था। वहीं रामायण के टीजर पर भी ट्रोलिंग हुई। मुकेश छाबड़ा का कहना है कि इन चीजों से डर लगता है लेकिन दर्शक काफी स्मार्ट हैं।
ट्रोल कल्चर से लगता है बुरा
मुकेश छाबड़ा न्यूज18 से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'इन दिनों नेगेटिविटी काफी हो रही है। मुझे नहीं पता कि ये सब कौन करवाता है, कैसे करवाता है। लोग ओवरजज करने लगते हैं। मुझे नहीं पता क्यों, इन दिनों यह किसी के साथ भी हो सकता है। यह ट्रोल कल्चर बहुत बढ़ गया है लेकिन मैं इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकता। मुझे सबके लिए बुरा लगता है।'
रामायण की भी हुई ट्रोलिंग
बता दें कि धुरंधर को लेकर भी इंटरनेट दो भागों में बंटा रहा। कई लोगों ने फिल्म को पसंद किया तो कुछ ने इसे प्रोपागैंडा फिल्म कहा। कई लोगों ने इसमें दिखाई वॉइलेंस के खिलाफ भी बोला। हाल ही में रामायण का टीजर आया तो लोगों ने रणबीर कपूर के लुक पर ट्रोलिंग की। इसके वीएफएक्स को भी नेगेटिव कमेंट्स मिले। धुरंधर की ट्रोलिंग पर मुकेश छाबड़ा बोले, 'लोग फिल्म की एक झलक देखते ही रिएक्ट करने लगे। पर बेस्ट चीज ये थी कि जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, ये ट्रोल गायब हो गए। मझे बुरा लगता है साथ ही डर भी लगता है क्योंकि आज लोग किसी भी चीज के बारे में कुछ भी बुरा बोल सकते हैं। जब धुरंधर रिलीज होने वाली थी तो लोग ऑनलाइन काफी नेगेटिव बोल रहे थे लेकिन फिल्म पर सबको भरोसा था। आज के दर्शक बहुत स्मार्ट हैं।'
जब रणवीर और रणबीर आएंगे साथ
मुकेश यह भी बोले कि ट्रोल करने वालों की संख्या बहुत कम है। शुरुआत में नेगेटिविटी थी, फिल्म को बाद में जो प्यार मिला उसने सब बराबर कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जब एक फिल्म में साथ काम करेंगे तो यह देश की सबसे बड़ी फिल्म होगी।
रामायण का इंतजार
रणवीर सिंह की धुरंधर के दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर चुके हैं। अब रामायण का इंतजार है। रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होगी और इस पर 4000 करोड़ तक खर्च की बात रिपोर्ट की जा रही है। पहला पार्ट 2026 दीवाली में रिलीज होगा।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


