
‘धुरंधर’ के रहमान डकैत की पत्नी सौम्या टंडन के रियल लाइफ पति, उम्र में हैं 10 साल छोटे
फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार निभाने वालीं टीवी एक्ट्रेस का नाम सौम्या टंडन है। आइए आपको सौम्या टंडन और उनके रियल लाइफ पति के बारे में बताते हैं।
Dhurandhar: ‘भाभीजी घर पर हैं’ में गोरी मैम का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन को तो आप जानते होंगे। इन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है। आपको पता है, सौम्या टंडन के रियल लाइफ पार्टनर का नाम सौरभ देवेंद्र सिंह है। वह बिजनेस एग्जीक्यूटिव व आंत्रप्रेन्योर हैं और सौम्या से उम्र में 10 साल छोटे हैं। आइए आपको दोनों की लव स्टोरी बताते हैं।
कैसे हुई मुलाकात?
सौम्या अपने पति सौरभ से पहली बार दिल्ली में मिली थीं। तब सौरभ, IIT दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे और उनके रूममेट सौम्या की बेस्ट फ्रेंड को डेट कर रहे थे। दोनों दोस्त बने और फिर जब सौरभ IIM अहमदाबाद गए तब सौम्या की मां बीमार पड़ गईं। ऐसे में सौरभ उनसे मिलने के लिए दिल्ली आए।
पहली डेट पर हुई लड़ाई
दोनों को जब प्यार का एहसास हुआ तब दोनों पहली बार डेट पर गए। पहली डेट पर दोनों की बहुत बड़ी लड़ाई हो गई। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सौम्या ने बताया था, “हमारी पहली डेट के लिए, मैं दिल्ली से आ रही थी और वह पुणे से, और हम मुंबई के एक रेस्टोरेंट में मिले। मिलने के 30 मिनट के अंदर ही हमारी लड़ाई हो गई। तो, यह काफी एंटी-क्लाइमेक्स था। मैं काफी निराश थी और रो रही थी। जब मैं दिल्ली वापस आई और अपने पिता को उसके बारे में बताया, तो उन्होंने कहा ‘चिंता मत करो, मर्द ऐसे ही होते हैं। वे जिंदगी में बहुत बाद में मैच्योर होते हैं और तुम्हारा वाला अच्छा लड़का लगता है।’ तो इस तरह से मेरी पहली डेट खत्म हुई।”
साल 2016 में की शादी
दोनों ने लगभग 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2016 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद सौम्या ने बेटे मीरां टंडन को जन्म दिया। मां बनने के बाद एक इंटरव्यू में, सौम्या ने बताया कि उन्होंने और सौरभ ने मीरां के जन्म के बाद ऐसा प्लान बनाया है कि एक पेरेंट घर पर रहेगा जबकि दूसरा काम पर जाएगा। इस तरह दोनों काम और घर को बैलेंस कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




