रणवीर सिंह नहीं बल्कि इस एक्टर की दीवानी हैं 20 साल की सारा अर्जुन, नाम सुन लगेगा झटका

Jan 18, 2026 02:16 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

सारा अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो सारा जल्द ही तेलुगू मूवी Euphoria में नजर आने वाली हैं। सारा इस फिल्म में लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो दिग्दर्शक गौतम तिन्ननुरी की फिल्म Magic में भी काम कर रही हैं।

रणवीर सिंह नहीं बल्कि इस एक्टर की दीवानी हैं 20 साल की सारा अर्जुन, नाम सुन लगेगा झटका

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में न सिर्फ रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन इन दोनों से कहीं ज्यादा मूवी की एक्ट्रेस ने लाइमलाइट लूटी। 'धुरंधर' में 20 साल की सारा अर्जुन ने इतनी कम उम्र में वो मुकाम हासिल किया, जिसे पाने में स्टार्स को सालों लग जाते हैं। 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद सारा हर जगह सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि जिस एक्टर के साथ पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को इतना पसंद किया जा रहा है, वो ही उनका फेवरेट स्टार नहीं, बल्कि कोई और है। जानते हैं कौन है वो एक्टर?

रणवीर नहीं ये एक्टर है फेवरेट

दरअसल, हाल ही में सारा अर्जुन 'यूफोरिया' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं। जहां सारा ने अपनी मौजूदगी से हर किसी का ध्यान खींचा। ऐसे में सारा से पूछा गया कि वो किस एक्टर की सबसे बड़ी फैन हैं? लोगों को उम्मीद थी कि वो अपने 'धुरंधर' में उनके को-एक्टर रणवीर सिंह का नाम लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारा ने फटाक से जवाब देते हुए कहा कि वो साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को काफी पसंद करती हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन हैं।

'धुरंधर' में यालिना के रोल से हुईं फेमस

सारा अर्जुन ने 'धुरंधर' में यालिना जमाली का किरदार निभाया है। यलीना मूवी में हमजा अली मजारी यानी रणवीर सिंह की पत्नी होती है। दोनों में पहले प्यार होता है और रणवीर उसे अपने घर ले आता है। बाद में वो शादी कर लेते हैं। 'धुरंधर' में रणवीर और सारा के अलावा आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल सहित कई सितारे हैं। सपोर्टिंग रोल में राकेश बेदी, सौम्या टंडन, नवीन कौशिक, गौरव गेरा जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं।

अपकमिंग मूवीज

सारा अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो सारा जल्द ही तेलुगू मूवी Euphoria में नजर आने वाली हैं। सारा इस फिल्म में लीड रोल में हैं। इसके अलावा वो दिग्दर्शक गौतम तिन्ननुरी की फिल्म Magic में भी काम कर रही हैं। इसका अभी ऑफिशियली ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, फैंस 'धुरंधर 2' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।