धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने एज-गैप पर तोड़ी चुप्पी, बताया कोई क्यों नहीं कर सकता रणवीर की बराबरी
धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं तो एज गैप पर चल रही गॉसिप पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ की और बताया कि उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

धुरंधर फिल्म रिलीज के बाद सारा अर्जुन और रणवीर सिंह के एज गैप पर काफी कुछ कहा और लिखा गया। डायरेक्टर आदित्य धर बता चुके हैं कि दोनों की उम्र में इतना अंतर स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब से रखा गया था। अब सारा अर्जुन इस मैटर पर बोली हैं। उनका कहना है कि ऐसी बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं और वह वहां ज्यादा ऐक्टिव नहीं हैं। सारा ने रणवीर की खूब तारीफ की और बताया कि उनकी बराबरी कोई क्यों नहीं कर सकता।
एज गैप पर क्या बोलीं सारा
सारा अर्जुन एनडीटीवी से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने फिल्म में यालीना जमाली का रोल किया है जो एक पॉलिटीशियन की बेटी है। यालीना को हमजा से प्यार हो जाता है जो कि भारत का एजेंट है। असल जिंदगी में रणवीर और सारा की उम्र में 20 साल का फासला है। सारा दोनों की उम्र के अंतर पर हुई गॉसिप पर बोलीं कि उन्हें पता था कि कहानी के लिए ऐसा होना सही है। सारा बोलीं, 'ये हल्ला सोशल मीडिया पर मचा है ना? मैं वहां बहुत एक्टिव नहीं हूं। मैं इन सब चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मुझे ये भी लगता है कि सबकी अपनी राय होती है। मैं जियो और जीनो दो पर यकीन रखती हूं... ये उनकी राय है, मैं क्या सोचती हूं इसका कोई लेना-देना नहीं। मुझे कहानी पता थी। मुझे पता था कि ये जस्टिफाइड है, बस।'
रणवीर जैसा कोई नहीं
सारा ने रणवीर सिंह की भी तारीफ की। वह बोलीं, 'भविष्य में मैं किसी के साथ भी काम करूं, मुझे नहीं लगता कि रणवीर को कोई पीछे कर पाएगा। उन्होंने पैमाना इतना ऊंचा कर दिया है। बतौर ऐक्टर,वह अपने क्राफ्ट में बहुत इन्वॉल्व हो जाते है लेकिन वह पूरे सेट का ध्यान रखते हैं। वह इसे टीमवर्क की तरह लेते हैं। आप क्या कर रहे हैं, कोई बंदा सेट पर क्या डिजाइन कर रहा है, सेट पर क्या हो रहा है, वह इन सबमें वह इन्वॉल्व होते हैं। ये सब चीजें बहुत मायने रखती हैं। वह हम सबको साथ लाते हैं।'
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



