धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच उज्जैन के महाकालेश्वर पहुंची सारा अर्जुन, भस्म आरती के बाद बोलीं-बुलावा आया था

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की यालिना एक्ट्रेस सारा अर्जुन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने यहां शिव दर्शन किए और भस्म आरती का हिस्सा बनीं इस मौके पर एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच उज्जैन के महाकालेश्वर पहुंची सारा अर्जुन, भस्म आरती के बाद बोलीं-बुलावा आया था

आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी यालिना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सारा अर्जुन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने भगवान शिव के दर्शन किए, भस्म आरती में शामिल हुई और भगवान की पूजा-अर्चना की। एक्ट्रेस ने अपने अनुभव को शानदार बताया। उन्होंने कहा इससे अच्छी फीलिंग कुछ नहीं है। उन्हें बुलावा आया और वो शिव दर्शन करने पहुंच गई। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई फोटोस और वीडियोज वायरल होते हो रहे हैं।एक्ट्रेस

महाकालेश्वर के मंदिर पहुंची सारा अर्जुन

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट में सारा ने अहम किरदार निभाया है। उनके काम और रणवीर के साथ जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। धुरंधर 2 ने हाल में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना लिया है। इसी सफलता के बीच सारा भगवान शिव के दर्शन के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर पहुंची। पूजा-पाठ के बाद सारा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अपना अनुभव शेयर किया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘सच में शब्द नहीं है। बुलावा आया आ गए हम। इससे ज्यादा अच्छी फीलिंग कुछ नहीं है इस दुनिया में। बहुत खुश हूं। बहुत आनंद आ रहा है'। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं सबके लिए तरक्की मांगती हूं।’ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में सारा को शिव भक्ति में लीन देखा जा सकता है।

सारा का फिल्मी सफर

सारा अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। अब उनके काम को फिल्म धुरंधर में पसंद किया जा रहा है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज में एक्ट्रेस रणवीर सिंह के किरदार हमजा की पत्नी के यालिना के रूप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के काम को पसंद किया जा रहा है। हाल में एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के बाद सारा को कई बड़े बजट की फिल्में ऑफर हुई हैं। उनकी इस लिस्ट में एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक भी शामिल है।हाल में रिपोर्ट सामने आई कि संजय लीला भंसाली मधुबाला पर बायोपिक बना रहे हैं जिसमें सारा अर्जुन लीड किरदार में नजर आ सकती है। हालांकि, अभी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म का कलेक्शन

धुरंधर 2 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के पहले पार्ट के धमाके के बाद अब दूसरे पार्ट की आंधी चल रही है। फिल्म ने अब तक 1,057।25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 1600 करोड़ पार पहुंच चुकी है। आज चौथे वीकेंड पर फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।