Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdhurandhar actor akshaye khanna best roles and films see
अक्षय खन्ना के करियर के 5 बेहतरीन रोल, सिर्फ धुरंधर नहीं, इन फिल्मों में भी किया शानदार काम

अक्षय खन्ना के करियर के 5 बेहतरीन रोल, सिर्फ धुरंधर नहीं, इन फिल्मों में भी किया शानदार काम

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में शानदार फिल्मों में काम किया है। उन फिल्मों की लिस्ट में ये 5 फिल्म हमेशा टॉप पर रहेंगी। अक्षय खन्ना अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, रोमांस और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों के ये किरदार हमेशा याद किए जाएंगे।

Dec 09, 2025 03:52 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है जो दूसरे एक्टर्स पर भारी पड़ता दिख रहा है। 1997 में आई हिमालय पुत्र से फिल्मों में कदम रखने वाले अक्षय ने अपने अभी तक के फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में कीं। शुरुआत में मिली लाइमलाइट के बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई। इस दौरान एक्टर की परफॉरमेंस ने ऑडियंस को एंटरटेन किया। अगर अक्षय खन्ना की परफॉरमेंस की बात करें तो उन्होंने अपनी सभी फिल्मों में शानदार काम किया। इनमें से कुछ फिल्में क्बोक्स ऑफिस पर दौड़ गई और कुछ बजट भी नहीं निकाल पाई। लेकिन उनकी एक्टिंग ने दिल जीत लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये हैं अक्षय खन्ना की बेहतरीन फिल्में-

ताल

1999 में आई ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की फिल्म ताल ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। फिल्म शानदार कहानी और खूबसूरत म्यूजिक के लिए याद की जाती है। फिल्म में अक्षय खन्ना के के किरदार को पसंद किया गया था। एक सीन से शाहिद कपूर इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने खुद को हीरो बनाने से पहले वो सीन कई पर किया था।

दिल चाहता है

अक्षय खन्ना ने फरहाना अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म दिल चाहता है में एक अनोखा किरदार निभाया था। उन्हें सिद्धार्थ नाम के किरदार के रूप में देखा गया था जो एक अपने से बड़ी उम्र की महिला के साथ प्यार कर बैठता है। अक्षय पहले आमिर वाला किरदार निभाना चाहते थे। लेकिन बाद में उन्हें जो किरदार दिया गया उन्होंने उसमें जान डाल दी।

धर्मेंद्र ने इसलिए जड़ दिया था अभी देओल को जोरदार थप्पड़

अक्षय खन्ना

सेक्शन 375

साल 2019 में आई मीरा चोपड़ा और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म सेक्शन 375 एक कोर्टरूम ड्रामा पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय खन्ना की परफॉरमेंस दिल खुश कर देती है। वो अपनी दलीलें जिस तरह कोर्ट में पेश करते हैं उसे देखने के बाद हर कोई उनका फैन बन जाएगा। फिल्म आज भी पसंद की जाती है।

छावा

इस साल की शुरुआत में अक्षय खन्ना फिल्म छावा में नजर आए थे। वैसे तो लीड रोल में विक्की कौशल थे, लेकिन मुगल बादशाह औरंगज़ेब के किरदार में अक्षय खन्ना ने सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। अक्षय के किरदार और उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई।

अक्षय खन्ना

धुरंधर

अभी कुछ दिन पहले थिएटर में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर वैसे तो मल्टीस्टारर फिल्म है लेकिन अक्षय अपने किरदार रहमान डकैत के आगे सब को पीछे छोड़ गए हैं। फिल्म के असली हीरो रणवीर सिंह थे। लेकिन अब ऑडियंस सिर्फ अक्षय को स्क्रीन पर देखने के लिए थिएटर तक जा रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।