धुरंधर 3 की हो रही तैयारी? साल के अंत तक फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज
Dhurandhar Latest News: धुरंधर 3 को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने इस साल के अंत में दर्शकों को एक सरप्राइज का हिंट दिया है। सरप्राइज की बात सामने आते ही फैंस को लग रहा है उन्हें धुरंधर 3 भी देखने को मिल सकती है।

धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। हर जगह रणवीर सिंह की फिल्म की चर्चा है। फैंस बहुत वक्त से अटकलें लगा रहे हैं कि फिल्म का पार्ट 3 भी आ सकता है। अब फैंस की ये अटकलें तेज हो गई हैं क्योंकि मेकर्स ने इस साल के अंत तक एक सरप्राइज की ओर इशारा किया है। सरप्राइज की बात सामने ही आते फैंस को लग रहा है कि उन्हें धुरंधर 3 भी देखने को मिल सकती है।
क्या धुरंधर 3 बनने जा रही है?
धुरंधर फिल्म की प्रोड्यूसर्स में से एक ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा संग खास बातचीत में कहा, “धुरंधर पर अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है। इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज होगा। कुछ खास है हमारे पास। ”
लंबे वक्त से थी धुरंधर 3 की अटकलें
ज्योति देशपांडे ने ये तो साफ नहीं किया है कि धुरंधर के फैंस को क्या सरप्राइज मिलने वाला है, लेकिन सरप्राइज की बात सामने आते ही फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि उन्हें पार्ट 3 भी देखने को मिल सकता है। धुरंधर 3 को लेकर लंबे वक्त से खबरें आ रही थीं, लेकिन कहा जा रहा था कि ये आदित्य धर पर है कि वो फिल्म का पार्ट 3 बनाते हैं या नहीं। बता दें, अभी पार्ट 3 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पिछले साल रिलीज हुआ था फिल्म का पहला पार्ट
धुरंधर की बात करें तो फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया था। इसके बाद साल 2026, 19 मार्च को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ। दोनों ही फिल्में आदित्य धर ने डायरेक्ट की हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म का कलेक्शन
फिल्म ने पहले पार्ट ने भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी। पार्ट 2 की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 1788 करोड़ की कमाई की थी।
धुरंधर 1 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब फिल्म का पार्ट 2 भी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगा। फिल्म मई में ही ओटीटी पर आ सकती है। हालांकि, फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होगी इसकी कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है।
फिल्म में नजर आए थे सितारे
धुरंधर में रणवीर सिंह, राकेश बेदी, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा, मानव गोहिल, बिमल ओबेरॉय, नवीन कौशिक और अश्विन धर जैसे कलाकार नजर आए थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


