धुरंधर-2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर RRR को पछाड़ा, टॉप 10 की लिस्ट में पहुंची चौथे नंबर पर
Dhurandhar The Revenge Worldwide Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’, ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Report: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही तूफान नहीं मचा रही है, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ‘धुरंधर 2’ ने अब तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1300 से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। दिलचस्प बात ये है कि अभी तक सिर्फ 10 भारतीय फिल्में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई हैं और इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ चौथे नंबर पर है।
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 मार्च 2026 तक ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,011.95 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं विदेश के बॉक्स ऑफिस से 350 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,361.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अब किन फिल्मों को पछाड़ना है?
‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म है। उसके आगे ‘दंगल’, ‘पुष्पा 2’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ हैं। ‘धुरंधर 2’ ने 1361.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘दंगल’ ने 2070.30 करोड़ रुपये, ‘बाहुबली 2’ ने 1788.06 करोड़ रुपये और ‘पुष्पा 2’ ने 1742.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
किन फिल्मों को पछाड़ा?
‘धुरंधर’ (1,361.95 करोड़ रुपये) ने ‘कल्कि 2898 एडी’ (1,042.25 करोड़ रुपये), ‘पठान’ (1,055 करोड़ रुपये), ‘जवान’ (1,160 करोड़ रुपये), ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (1,215 करोड़ रुपये), ‘आरआरआर’ (1,230 करोड़ रुपये) और ‘धुरंधर’ (1,307.35 करोड़ रुपये) को पछाड़ा है।
टेबल से समझिए पूरा गणित
| फिल्म | वर्ल्डवाइड कलेक्शन |
|---|---|
| दंगल | 2070.30 करोड़ रुपये |
| बाहुबली 2 | 1788.06 करोड़ रुपये |
| पुष्पा 2 | 1742.10 करोड़ रुपये |
| धुरंधर 2 | 1361.95 करोड़ रुपये |
| धुरंधर | 1307.35 करोड़ रुपये |
| आरआरआर | 1230 करोड़ रुपये |
| केजीएफ 2 | 1215 करोड़ रुपये |
| जवान | 1160 करोड़ रुपये |
| पठान | 1055 करोड़ रुपये |
| कल्कि 2898 एडी | 1042.25 करोड़ रुपये |
‘धुरंधर 2’ का रिव्यू
‘धुरंधर 2’ में रणवीर कपूर के अलावा अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन और गौरव गेरा हैं। ‘धुरंधर 2’ का पहला पार्ट थोड़ा बोरिंग लगता है। वहीं इंटरवल के बाद इतने सारे ट्विस्ट आते हैं कि मजा आने लगता है। लाइव हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार्स दिए हैं। आप इसका रिव्यू इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


