धुरंधर 2 रिलीज से एक दिन पहले ही हॉल में देख सकेंगे आप, जानें दिल्ली-नोएडा में कितनी है टिकट की कीमत

Mar 12, 2026 06:44 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar 2 Special Shows: धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन रिलीज से एक दिन पहले ही धुरंधर: द रिवेंज की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। ये स्पेशल स्क्रीनिंग देशभर के सिनेमाघरों में होगी। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में स्पेशल स्क्रीनिंग के टिकट की कीमत। 

धुरंधर 2 रिलीज से एक दिन पहले ही हॉल में देख सकेंगे आप, जानें दिल्ली-नोएडा में कितनी है टिकट की कीमत

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अब बस कुछ दिन का ही समय बाकी है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। फैंस के इसी उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक अहम फैसला किया है। फिल्म को आप 19 मार्च की जगह 18 मार्च को ही आप देख सकते हैं। दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले ही देशभर में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में कोई भी जा सकता है। बस आपको टिकट खरीदना होगा।

धुरंधर 2 के शोज 18 मार्च की शाम से ही सिनेमाहॉल में प्ले होना शुरू हो जाएंगे। दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई समेत लगभग हर राज्य में धुरंधर: द रिवेंज के शोज दिखाए जाएंगे। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में क्या हैं 18 मार्च के टिकट प्राइस।

दिल्ली में 18 मार्च को शाम 4 बजे से धुरंधर 2 के शोज की शुरुआत होगी। 4 बजे से राज 12 तक फिल्म के शोज चलेंगे। आप अपने मन चाहे शो में टिकट बुक करा सकते हैं। 18 मार्च को फिल्म का जो कलेक्शन होगा, वो भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जोड़ा जाएगा।

दिल्ली में कितनी होगी धुरंधर 2 के टिकट की कीमत

दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक वाले पीवीआर में टिकट की कीमतें 2400 से लेकर 700 के बीच हैं। यहां पहला शो शाम 5 बजे से होगा। 5 बजे वाले शो में रेकलाइनर सीट्स की कीमत 2100 है। बुक माय शो के मुताबिक, इन सीट्स की टिकट सोल्ड आउट हो चुकी हैं। इस शो में सीएलए सुपीरियर सीट्स की कीमत 900 रुपये हैं। ये भी सोल्ड आउट दिखा रहा है। क्लासिक टिकट की कीमत यहां 700 रुपये है। इसमें टिकट्स अभी मिल सकती हैं।

पीवीआर सेलेक्ट सिटी वॉक

5:25 (गोल्ड) के शो की रेकलाइनर प्राइम और रेकलाइनर शोज की कीमत 2400 है। ये शो पूरा सोल्ड आउट दिखा रहा है। सेलेक्ट सिटी पीवीआर में आखिरी शो रात 11:55 का है। इस शो में रेकलाइनर की कीमत 1600 रुपये है। एक्स्ट्रा लेगरूम सीट्स की कीमत 970 रुपये है। सीएलए सुपीरियर सीट्स की कीमत 750 रुपये है। वहीं, क्लासिक नॉर्मल सीट्स की कीमत 700 रुपये है।

पीवीआर पैसिफिक मॉल: पैसिफिक मॉल के पीवीआर की कीमत की बात करें तो यहां पहला शो 5:15 का है। यहां प्राइम रोज की कीमत 800 रुपये है और क्लासिक रोज की कीमत 700 रुपये है। रेकलाइनर की कीमत इस पीवीआर में 1600 रुपये है। यहां पर भी लास्ट शो रात 11:55 का है। इस वक्त रेकलाइनर की कीमत 1450 रुपये है। प्राइम प्लस और प्राइम रोज की कीमत 700 रुपये है। क्लासिक रोज की कीमत भी 700 रुपये है।

नोएडा नें धुरंधर 2 के टिकट की कितनी है कीमत?

पीवीआर, मॉल ऑफ इंडिया: मॉल ऑफ इंडिया में पहला शो शाम 4:45 का है। इस शो में रेकलाइनर की कीमत 1700 रुपये है। एक्स्ट्रा लेगरूम सीट्स की कीमत 750 रुपये है। क्लासिक सीट्स की कीमत 750 रुपये है और प्राइम की कीमत 650 रुपये है। इस शो में रेकलाइनर, एक्स्ट्रा लेगरूम और प्राइम सीट्स सोल्ड आउट हो चुकी हैं।

पीवीआर मॉल ऑफ इंडिया

पीवीआर लॉजिक्स: लॉजिक्स मॉल के पीवीआर में पहला शो शाम 5 बजे शुरू होगा। इस शो में सिर्फ क्लासिक सीट्स में टिकट मिल रही है जिसकी कीमत 650 रुपये है। गोल्ड में रेकलाइनर की कीमत 2300 रुपये है। ये शो सोल्ड आउट दिखा रहा है। गोल्ड शो की शुरुआत शाम 5:10 से होगी। यहां आखिरी शो रात 11:55 पर होगा। इस वक्त टिकट की कीमत 550 रुपये है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।