धुरंधर-2 को बाहुबली-2 को मात देने के लिए चाहिए 26.3 करोड़, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा-2 से इतना पीछे

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ के करीब पहुंच गई है।

धुरंधर-2 को बाहुबली-2 को मात देने के लिए चाहिए 26.3 करोड़, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा-2 से इतना पीछे

Dhurandhar 2 Box Office Collection: स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 35 दिन हो गए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर द रिवेंज’ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के करीब पहुंच गई है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म प्रभास की ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि अभी ‘धुरंधर 2’ को ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ को मात देने के लिए और कितने करोड़ की कमाई करनी होगी। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: बॉक्स ऑफिस पर फिर आएगी 'सुनामी', तरण आदर्श ने बताया कैसी है धुरंधर-2?)

भारतीय बॉक्स ऑफिस

‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,119.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं नंबर 1 पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है। ‘पुष्पा 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,234.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मतलब ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए अभी ‘धुरंधर 2’ को 114.81 करोड़ रुपये कमाने होंगे। बता दें, अगर ‘धुरंधर 2’, ‘पुष्पा 2’ को मात दे देती है तो रणवीर सिंह की फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

‘धुरंधर 2’ vs ‘पुष्पा 2’

फिल्मकलेक्शन
धुरंधर 21,119.29 करोड़ रुपये
पुष्पा 21,234.10 करोड़ रुपये
अभी धुरंधर 2 को और कितना कमाना है?114.81 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है। इसके आगे ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ हैं। ‘दंगल’ से तो ‘धुरंधर 2’ काफी दूर है, लेकिन ‘बाहुबली 2’ के करीब है। एक तरफ ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1761.76 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरी तरफ ‘बाहुबली 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,788.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मतलब ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने के लिए ‘धुरंधर 2’ को अभी 26.3 करोड़ रुपये कमाने होंगे।

‘धुरंधर 2’ vs ‘बाहुबली 2’

फिल्मकलेक्शन
धुरंधर 21,761.76 करोड़ रुपये
बाहुबली 21,788.06 करोड़ रुपये
अभी धुरंधर 2 को और कितने करोड़ कमाने हैं?26.3 करोड़ रुपये

‘धुरंधर 2’ के आगे चुनौती

‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तो तोड़ देगी, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ना मुश्किल है। दरअसल, ‘भूत बंगला’ की रिलीज के बाद ‘धुरंधर 2’ के शोज घटकर 3,854 हो गए हैं। वहीं 1 मई को आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ के साथ रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के शोज और घट जाएंगे। वहीं ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए ‘धुरंधर 2’ का 114.81 करोड़ रुपये कमाना और मुश्किल हो जाएगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।