ओटीटी पर धुरंधर 2 देखने वालों ने बताया कैसा है अनकट और अनदेखा, नेटफ्लिक्स ने दिखाया अनसेंसर्ड

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर का अनकट-अनदेखा वर्जन नेटफ्लिक्स पर आ चुका है। भारत के लोग इसे नहीं देख पा रहे लेकिन जिन्होंने देख ली है वे सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि इसमें क्या-क्या एक्स्ट्रा है।

ओटीटी पर धुरंधर 2 देखने वालों ने बताया कैसा है अनकट और अनदेखा, नेटफ्लिक्स ने दिखाया अनसेंसर्ड

धुरंधर 2 के जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के इंतजार के बीच नेटफ्लिक्स ने इसका रॉ और अनदेखा वर्जन रिलीज किया है। इस वर्जन को भारत के लोग नहीं देख सकते हैं। जिन लोगों ने किसी जुगाड़ या विदेश में होकर इसे देख लिया है वे सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि नेटफ्लिक्स के इस वर्जन में क्या दिखाया जाएगा। लोग लिख रहे हैं कि यह धुरंधर द रिवेंज का अनसेंसर्ड वर्जन है।

जियो हॉटस्टार पर फिल्म का इंतजार

धुरंधर द रिवेंज ने थिएटर्स में खूब माल कमाया। अब भारत के दर्शक फिल्म को ओटीटी पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जियो हॉटस्टार ने टीज किया है कि फिल्म जल्द ही स्ट्रीम होने वाली है। इससे पहले 14-15 मई को इसका रॉ और अनदेखा वर्जन रिलीज कर दिया है। फिल्म के इस वर्जन की स्ट्रीमिंग इंडिया में नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं कि इसमें थिएटर वर्जन से क्या अलग है।

नेटफ्लिक्स पर अनसेंसर्ड

ट्विटर पर एक यूजर ने ट्वीट किया है, 'नेटफ्लिक्स पर धुरंधर 2 सच में अनसेंसर्ड है। गालियां म्यूट नहीं की गई हैं। कुछ खतरनाक सीन रखे गए हैं। अब कन्फर्म हो गया कि रॉ और अनदेखा अनसेंसर्ड है। जियो हॉटस्टार पर भारत में रिलीज से उम्मीद है कि पूरी सेंसरशिप के साथ होगी।'

कुछ लोग नाराज

एक और यूजर ने गुस्सा निकाला है कि बहुत खतरनाक ब्रूटल सीन भी दिखा दिए हैं जिससे ए रेटेड फिल्म का पीक एक्सपीरियंस खराब हो गया। कई लोग जियो हॉटस्टार की बुराई भी कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि नेटफ्लिक्स ने पहले अनकट वर्जन दिखा दिया, जियो हॉटस्टार सेंसर्ड और लेट दिखा रहा है।

क्या दिखा है धुरंधर अनकट में

सोशल मीडिया पर चल रहे चर्चों के मुताबिक, दो सीन में काफी वॉइलेंस दिखा है। शुरुआत में जब जसकीरत बदला ले रहा होता है तब वह एक आदमी को हथौड़े से पीटता है। यह सीन नहीं काटा गया। लास्ट में जब हमजा सीमेंट के बड़े से ब्लॉक से एक आदमी का सिर कुचलता है। इसे काटा नहीं गया। ल्यारी गैंगवॉर जलते हुए आग के गोले से जब हमजा एक इंसान को मारता है, यह भी थिएटर से ज्यादा दिखाया गया है।

पिंडा की मौत वाला सीन

थिएटर में जो कई सीन ठीक से नहीं दिखाई गए जिनमें सिर काटने और कुचलने की घटनाएं हैं अनकट-अनदेखा में ये सब दिखाया गया है। लोग लिख रहे हैं कि जब जसकीरत अपने दोस्त पिंडा को मार देता है तो थिएटर वर्जन और ओटीटी वर्जन दोनों में रणवीर का रिएक्शन अलग है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।