टॉक्सिक के पोस्टपोन होने के बीच धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज की डेट आई सामने: रिपोर्ट
ब्लॉकबस्टर धुरंधर फिल्म का दूसरा पार्ट धुरंधर 2 आ रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले अब मूवी के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे।

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट धुरंधर 2 आ रहा है। आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले फैंस को ट्रेलर देखना है और अब धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस खबर को सुनकर फैंस खुश जरूर होने वाले हैं।
कब आ रहा है धुरंधर 2 का ट्रेलर
एनटीडी रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 का ट्रेलर 6 मार्च को आएगा यानी शुक्रवार को। मेकर्स वहीं इससे पहले मार्च 5 को यानी गुरुवार को पोस्टर भी रिलीज करेंगे।
पहले इस दिन रिलीज होने की आई थी खबर
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म का ट्रेलर 3 मार्च को आएगा होली के मौके पर। लेकिन फिर ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर क्लीयर किया कि ये खबर गलत है।
बता दें कि धुरंधर के पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन लीड रोल में थे। लेकिन पहले पार्ट में अक्षय के किरदार की मौत हो जाती है जो पहले पार्ट से काफी हिट हुए थे। अब दूसरे पार्ट में अक्षय आएंगे या नहीं यह तो मूवी की रिलीज पर पता चल ही जाएगा।
टॉक्सिक से होने वाली थी टक्कर
धुरंधर 2 की पहले टॉक्सिक से टक्कर होने वाली थी जो कि सुपरस्टार यश की है। हालांकि हाल ही में अपडेट आया कि फिल्म अब पोस्टपोन हो गई है। मूवी 6 जून को रिलीज होगी।
क्यों की टॉक्सिक पोस्टपोन
यश ने पोस्ट शेयर कर स्टेटमेंट शेयर किया, ‘टॉक्सिक ग्लोबल सिनेमा के लिए बनी है। कन्नड़ और इंग्लिश में बनी फिल्म को पूरी दुनिया में दिखाना है। कई सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को फिल्म रिलीज करने वाले थे। लेकिन अभी जो सिचुएशन चल रही है खासकर मिडल ईस्ट में इससे हम अपने गोल तक नहीं पहुंच पाएंगे। यही वजह है कि हमारे पार्टनर्स और दर्शकों के इंट्रेस्ट को देखते हुए हमने मुश्किल लेकिन बड़ा फैसला लिया है अपनी फिल्म को रीशेड्यूल करने का। हम लोगों को धन्यवाद करते हैं समझने के लिए और आशा करते हैं आप ऐसे ही प्यार और सपोर्ट आगे देंगे।’
क्या धुरंधर 2 को होगा फायदा
टॉक्सिक में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयंतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी हैं। टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। अब देखते हैं कि टॉक्सिक के पोस्टपोन होने से क्या धुरंधर 2 को फायदा होगा कि नहीं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


