बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा सीक्वल फिल्मों का हश्र? यह रहा 2026 के पहली तिमाही का रिपोर्ट कार्ड
Sequel Movies Collection: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जानिए कैसा रहा सीक्वल फिल्मों का हाल? जबरदस्त बज के बावजूद क्या कुछ कमाल दिखा पाईं ये फिल्में।

साल 2026 के शुरुआती 3 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई सीक्वल फिल्में रिलीज हुई हैं। जब पुरानी कहानियों के नए चैप्टर खुले तो बज तो बहुत तगड़ा रहा, लेकिन क्या कमाई के मामले में भी इन फिल्मों को वैसा रिस्पॉन्स मिला? जहां कुछ फिल्मों ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए, वहीं कुछ ने बस एवरेज कमाई की। इस साल रिलीज हुईं 'धुरंधर 2', 'बॉर्डर 2', 'द केरला स्टोरी 2' और 'मर्दानी 3' फ्रैंचाइजी के अनाउंसमेंट के वक्त भारी हाइप देखने को मिली थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका हाल कैसा रहा? चलिए जानते हैं फर्स्ट क्वार्टर का रिपोर्ट कार्ड।
धुरंधर 2 लाई बॉक्स ऑफिस पर तबाही
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार थी, और मजेदार बात यह कि बॉक्स ऑफिस पर इसे रिस्पॉन्स भी वैसा ही मिला। यह इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। तकरीबन 300 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इसने महज 9 दिनों में 1128.99 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, और यह गिनती लगातार जारी है।
बॉर्डर 2 का रिपब्लिक डे पर जलवा
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'गदर 2' की सक्सेस के बाद इस फिल्म को लेकर तगड़ी हाइप थी। करीब 275 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने सिर्फ भारत में लगभग 366 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 422 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। रिपब्लिक डे की छुट्टियों का इसे पूरा फायदा मिला और यह एक हिट फिल्म साबित हुई।
द केरला स्टोरी 2: विवादों के बीच प्रॉफिट
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' थिएटर्स में 27 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी। महज 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 51.69 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 60.99 करोड़ रुपये के आसपास रहा। भले ही यह इसने पार्ट-1 की कमाई (300 करोड़) का रिकॉर्ड ना तोड़ा हो, लेकिन यह मेकर्स के लिए फायदे का सौदा रही।
मर्दानी 3: रानी मुखर्जी की दमदार वापसी
रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर 'मर्दानी 3' में नजर आईं। महज 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 76.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसने फ्रैंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों (मर्दानी और मर्दानी 2) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स ने सराहा, बल्कि रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


