धुरंधर 2 VS टॉक्सिक: बुक माय शो पर किस फिल्म का तगड़ा क्रेज? जानें ज्यादा इंट्रेस्ट का मतलब
धुरंधर 2 और टॉक्सिक का थिएटर क्लैश तो खत्म हो गया। अब बुक माय शो पर इनके इंट्रेस्ट की चर्चा है। यश की फिल्म टॉक्सिक धुरंधर द रिवेज से काफी आगे है। हालांकि यह फिल्म की पॉप्युलैरिटी की पूरी सच्चाई नहीं है, जानें झोल कहां है।

साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश टल चुका है। यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन हो चुकी है। फिल्म 4 जून को रिलीज होगी। टॉक्सिक के मेकर्स के इस फैसले से दर्शक खुश हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर फैन वॉर जारी है। इस बीच बुक माय शो के इंट्रेस्ट की चर्चा हो रही है। दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होनी थीं और 4 मार्च को टॉक्सिक पोस्टपोन हो गई। इस बीच फिल्म देखने वाला अपना इंट्रेस्ट बुक माय शो पर दर्ज कर चुके हैं। 5 मार्च 2026 सुबह 11 बजे तक धुरंधर द रिवेंज 244K+ यानी 2.45 लाख से ज्यादा। क्या आप गेस कर सकते हैं टॉक्सिक का डेटा क्या है?
क्या कहता है बुक माय शो
टॉक्सिक और धुरंधर पार्ट 2 का क्लैश टलने के बाद सोशल मीडिया पर फैन वॉर चल रहा है। धुरंधर ब्रिगेड मजाक उड़ा रही है कि टॉक्सिक के मेकर्स ने क्लैश से डरकर रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी। वहीं यश के सपोर्टर्स बुक माय शो पर टॉक्सिक का इंट्रेस्ट दिखा रहा है। बता दें कि 5 मार्च 2026 तक दोनों फिल्मों के बुक माय शो के इंट्रेस्ट की बात करें तो धुरंधर द रिवेंज 245K यानी 2.45 लाख है तो वहीं सेम समय पर टॉक्सिक 476K यानी 4.76 लाख है। देखने में दोनों फिल्मों में लगभग दोगुने का फर्क लग रहा है। यश की फिल्म टॉक्सिक आगे है लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है।
टॉक्सिक VS धुरंधर
बुक माय शो पर दोनों फिल्मों के रजिस्ट्रेशन के समय में फर्क होने पर दोनों के इंट्रेस्ट में भी काफी फर्क आ जाता है। पेज पर रजिस्ट्रेशन की डेट ऑफिशियल सामने नहीं आती है लेकिन फिल्म के अनाउंसमेंट और इंट्रेस्ट काउंट से इसका अंदाजा लगाया जाता है।
रजिस्ट्रेशन का अनुमान
टॉक्सिक फिल्म यश के इंस्टाग्राम पर 8 जनवरी 2025 को टीज की गई थी। लोगों ने तबसे इसकी रिलीज डेट बुक माय शो पर सर्च करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद 22 मार्च 2025 को टॉक्सिक की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई। अनुमान है कि फिल्म तबसे ही बुक माय शो पर है। यश के इंट्रोडक्शन टीजर के बाद इसके इंट्रेस्ट की रफ्तार बढ़ी। यश की फिल्म को करीब 12-13 महीने हो गए हैं तो इसका इंट्रेस्ट काफी आगे पहुंच गया है। यह 5 लाख के आसपास है।
धुरंधर का कैसा है इंट्रेस्ट
वहीं धुरंधर का पेज काफी बाद में आया क्योंकि पहले बुक माय शो पर धुरंधर का पहला पार्ट ही था। अनुमान है कि धुरंधर 2 का पेज अक्टूबर या नवंबर 2025 के आसपास रजिस्टर हुआ होगा। कम समय में धुरंधर का इंट्रेस्ट 245K दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। यह हर घंटे करीब 1 हजार की स्पीड से बढ़ रहा है।
क्या है बुक माय शो इंट्रेस्ट का मतलब
बुक माय शो में इंट्रेस्ट के आंकड़ों को इंटेंट टु बाय यानी टिकट खरीदने का इच्छुक माना जाता है। हालांकि ये सारा इंट्रेस्ट टिकट में कन्वर्ट नहीं होता। पुराने डेटा के मुताबिक, रिलीज के पहले वीकेंड इनमें से 15 से 20 परसेंट टिकट बुक हो जाते हैं। यह इंट्रेस्ट रिलीज डेट पास आने के साथ तेजी से बढ़ता है। बुक माय इंट्रेस्ट धुरंधर द रिवेंज का ये इंट्रेस्ट इसे बंपर ओपनिंग का संकेत मानता है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


