क्या हिंदू वाकई डरपोक कौम है? पढ़ें धुरंधर 2 में जहूर मिस्त्री बने विवेक सिन्हा का जवाब
धुरंधर के फैन्स इसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मूवी का ट्रेलर लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा चुका है। इसमें हिंदुओं को डरपोक कौम बताने वाले विवेक सिन्हा ने कुछ इंट्रेस्टिंग बातें बताई हैं।

हिंदू बहुत डरपोक कौम है, धुरंधर 2 के ट्रेलर में दिखे 14 सेकंड के इस डायलॉग ने हर हिंदुस्तानी का खून खौला दिया। इस डायलॉग को बोलने वाले एक्टर का नाम है विवेक सिन्हा। फिल्म में वह जहूर मिस्त्री का रोल निभा रहे हैं। विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं था कि ट्रेलर में उनके डायलॉग पर लोगों का ऐसा फीडबैक मिलेगा। उनको 1700 के आसपास डीएम आए जिसमें कई लोगों ने गालियां दी थीं।
नहीं थी ऐसी उम्मीद
विवेक फरीदून शहरयार के यूट्यूब चैनल पर थे। उनसे पूछा गया कि क्या उम्मीद थी कि उनका डायलॉग ट्रेलर की जान बन जाएगा? इस पर विवेक ने जवाब दिया, 'मुझे इतनी उम्मीद नहीं थी। मुझे लग रहा था कि ट्रेलर में शायद एक-आध फुटेज मेरी भी आ जाए। मैं 11 बजने का वेट कर रहा था। मैंने जैसे ही ट्रेलर ऑन किया, सबसे पहले आता है, हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है।' विवेक धुरंधर पार्ट वन में भी हैं। उनकी आर माधवन से प्लेन हाइजैक वाले सीन में बातचीत होती है। विवेक से ये भी पूछा गया कि हिंदू, डरपोक कौम है? उन्होंने जवाब दिया, बिल्कुल नहीं।
चुलबुले हाइजैकर बने हैं विवेक
विवेक से पूछा गया कि इस सीन के बारे में आदित्यधर ने उनको क्या ब्रीफ किया था। इस पर वह बोले, ‘यह बहुत फेमस करैक्टर है। यह प्लेन हाइजैक में विलन था। इसके बारे में गूगल पर पढ़ा। इस पर सर से डिटेल में बात हुई। ये कैसा है, कैसे बात करता है, ये चुलबुला हाइजैकर था तो था कि ऐसा रहेगा।’
विवेक को मिलीं गालियां
विवेक ने बताया कि उनको लोगों का जो फीडबैक मिल रहा है, उस बारे में कभी सोचा नहीं था। वह बोले, 'कमाल का फीडबैक मिला। मुझे 300 रील्स मिलीं। लोगों ने देशभर से अलग-अलग भाषाओं में ये डायलॉग बोलकर रील्स भेजी हैं।' विवेक ने बताया कि इंस्टाग्राम पर 1700 के करीब मैसेज आए। वह बताते हैं, 'एक लड़की का कमेंट बहुत अच्छा लगा। उसने लिखा है, सर क्या मैं आपको दो-तीन गालियां दे सकती हूं। मुझे आपको देखकर बहुत गुस्सा आया लेकिन आपकी एक्टिंग की फैन हो गई। तमाम कमेंट्स आए हैं। एक ने लिखा, आप असली आतंकवादी हो। एक ने लिखा, पाकिस्तान में ही आकर मारूंगा तुझे। ज्यादातर लोग लिख रहे हैं कि स्क्रीन में घुसकर मारने का मन कर रहा है। मुझे ये सब जानकर अच्छा लग रहा है।'
धुरंधर के पहले सीन का हिंट
विवेक ने बातों-बातों में ये भी बता दिया कि धुरंधर का ओपनिंग सीन उन्हें मिला है। वह बोले, आदित्य सर ने बताया, 'विवेक सर आप फिल्म ओपन कर रहे हैं। मैंने कहा, सुनकर मजा आ गया कि पहला सीन मुझे मिला है। उम्मीद से ज्यादा हो गया।' विवेक ने यह भी बताया कि धुरंधर में उनका रोल सेकंड पार्ट में पहले शूट हुआ था और सेकंड पार्ट बाद में। दूसरे पार्ट में वह ज्यादा वजन में दिखेंगे और पहले पार्ट में वजन कम था।
ये था विवेक का डायलॉग
हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है, पड़ोस में रहते हैं, गूदेभर का जोर लगा लो, बिगाडना हो जो बिगाड़ लो।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


