धुरंधर द रिवेंज की लाइव स्ट्रीमिंग से बुरी तरह खिसियाए लोग, जियो हॉटस्टार को जमकर कोसा

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धुरंधर 2 द रिवेंज जियोहॉट स्टार पर आज से नॉर्मल स्ट्रीमिंग में देखी जा सकती है। इससे पहले 4 तारीख को इसकी लाइव स्ट्रीमिंग थी जिसे देखकर दर्शक बुरी तरह चिढ़े हुए हैं।

धुरंधर द रिवेंज की लाइव स्ट्रीमिंग से बुरी तरह खिसियाए लोग, जियो हॉटस्टार को जमकर कोसा

धुरंधर 2 के ओटीटी पर आने का लंबे समय इंतजार था। जियो हॉटस्टार ने लंबे इंतजार के बाद 4 जून को इसकी स्ट्रीमिंग की। स्ट्रीमिंग भी ऐसी कि दर्शक बुरी तरह खिसियाए हुए हैं। जिन लोगों को लग रहा था कि घर पर बैठकर चैन से अपने टाइम के हिसाब से फिल्म का मजा लेंगे। वे लाइव-स्ट्रीमिंग से बुरी तरह चिढ़ गए। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट हैं जो जियो हॉटस्टार के ऊपर गुस्सा उतार रहे हैं।

4 जून को थी लाइव स्ट्रीमिंग

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज इस साल बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इस फिल्म को कुछ लोगों ने 8 बार तक थिएटर में देखा। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट थे जिसमें लोग ज्यादा से ज्यादा बार फिल्म देखने का रिपीट नंबर बता रहे थे। थिएटर्स के बाद इसके ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इस साल धुरंधर 2 की स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होनी थी। 4 जून को शाम 7 बजे फिल्म का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर हुआ। इसमें फिल्म को इसी टाइम पर देखा जा सकता था। इस बात से दर्शक बुरी तरह चिढ़ गए। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा दिख रहा है।

लोगों ने निकाली भड़ास

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'जियोहॉटस्टार किस फालतू दिमाग को लगा था कि आइडिया धुरंधर द रिवेंज को लाइव स्ट्रीम करना बुद्धिमानी भरा आइडिया था। लाइव स्ट्रीमिंग के बाद फिल्म अवेलेबल नहीं थी।' एक और ने गुस्सा निकाला है, 'हॉटस्टार धुरंधर 2 को लाइव फॉर्मैट में स्ट्रीम कर रहा है ना कि ओटीटी।' एक और ने लिखा है, 'धुरंधर 2 लाइव ऐसे स्ट्रीम कर रहे हैं जैसे कि क्रिकेट मैच। जब आप लाइव मैच क्लिक करते हो तो लिखकर आता है लाइव स्ट्रीमिंग खत्म। एक कमेंट है, 'हॉटस्टार धुरंधर 2 की लाइव स्ट्रीमिंग क्यों कर रहा है? एक नॉर्मल ओटीटी प्लैटफॉर्म की तरह फिल्म रिलीज करो। किस मूर्ख का आइडिया था कि फिल्म टीवी की तरह लाइव स्ट्रीम करो।'

स्ट्रीमिंग में टेक्निकल दिक्कतें

कई लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग में टेक्निकल दिक्कतों की शिकायत भी की। एक ने जियो को टैग करके लिखा है कि हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आपने पूरा अनुभव खराब कर दिया। बता दें कि धुरंधर 2 की जियोहॉटस्टार पर 5 जून से रेग्युलर स्ट्रीमिंग है। अब अपने समय और सुविधा के हिसाब से लोग इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।

अब देख सकते हैं रॉ और अनदेखा वर्जन

बता दें कि धुरंधर के इस वर्जन का क्रेज इसलिए भी ज्यादा था क्योंकि यह रॉ और अनदेखा वर्जन था। अब नॉर्मल स्ट्रीमिंग में यह वर्जन देखा जा सकता है। इसकी ड्यूरेशन 3 घंटे 52 मिनट है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।