धुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर ने सिख कम्युनिटी की नाराजगी पर दिया जवाब- लोग गलत नैरेटिव सेट कर रहे हैं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सिख कम्युनिटी की नाराजगी पर धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर ने एक पोस्ट किया है। उनका कहना है कि जो विवादित पोस्टर सर्कुलेट हो रहा है, वो उनके प्रमोशन का हिस्सा नहीं बल्कि किसी ने एआई से बनाया है।

dhurandhar 2

धुरंधर द रिवेंज के डायरेक्टर आदित्य धर ने सिख कम्युनिटी की नाराजगी का जवाब दिया है। उनका कहना है कि पोस्टर्स को किसी ने एआई से एडिट किया है। वह सिख समुदाय का सम्मान करते हैं। बता दें कि धुरंधर 2 के प्रमोशनल मटीरियल पर सिख समुदाय से कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि कुछ पोस्टर्स में रणवीर सिंह पगड़ी और कड़ा पहनकर सिगरेट पी रहे हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 17 मार्च को 'सिख ऑफ महाराष्ट्र' ग्रुप ने धुरंधर के मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

आदित्य धर ने दिया ये जवाब

आदित्य धर ने ट्विटर पर लिखा, ‘धुरंधर द रिवेंज को देश और पूरी दुनिया के दर्शकों को जो प्यार मिल रहा है, मैं उसके लिए बहुत आभारी हूं। हालांकि मेरे ध्यान में आया है कि कुछ ऑफिशियली रिलीज किए हुए प्रमोशनल मटीरियल को लोग मॉर्फ करके गलत और मिसलीड करने वाला नैरेटिव सेट कर रहे हैं। ऐसी ही एक गलत इमेज झूठ दिखा रही है कि हमजा/जसकीरत पगड़ी पहने हुए स्मोकिंग करता दिख रहा है। यह पूरी तरह से गलत है और फिल्म या हमारी किसी ऑफिशियल रिलीज का हिस्सा नहीं है। शरारतवश यह भ्रामक बात फैलाई जा रही है।’

सिख समुदाय का करता हूं सम्मान

आदित्य धर ने आगे लिखा है, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं: मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करता हूं, फिल्म में सब कुछ बहुत संवेदनशीलता और सम्मान के साथ दिखाया गया है। इससे कुछ भी अलग दिखाने की कोशिश या एडिटेड कंटेट दुर्भावनापूर्ण और बेईमानी है। मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि ऑफिशियल कॉन्टेंट पर भरोसा करें और फिल्म को उसी मंशा से देखें, छिपे भाव से AI से बनी गलत सूचना के झांसे में ना आएं।

क्या दिखाया है धुरंधर में

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का रोल प्ले किया है। वह असल में जसकीरत सिंह रांगी सिख बने हैं। उनके परिवार के साथ अन्याय होने के बाद वह बदला लेकर जेल पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह इंडियन स्पाई बनकर पाकिस्तान जाते हैं। फिल्म में हमजा का कैरेक्टर स्मोकिंग करता दिखाया गया है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडधुरंधर 2 डायरेक्टर आदित्य धर ने सिख कम्युनिटी की नाराजगी पर दिया क्या जवाब,पढ़ें