लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर फैंस का क्रेज आसमान छू रहा है। सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती देना शुरू कर दिया है। फिल्म की टिकटों की बिक्री जिस रफ्तार से हो रही है, उसे देखकर लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आएगी। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और इसने देशभर में एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई कर ली है। इसमें सबसे दिलचस्प बात फिल्म की टिकटों की कीमतें हैं, जो हर तरह की ऑडियंस को ध्यान में रखकर तय की गई हैं।
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने भारत में अब तक 14.69 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अगर हम इसमें ब्लॉक सीटों को भी शामिल कर लें, तो यह आंकड़ा 20.32 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। फिल्म के लिए अब तक कुल 2,59,111 टिकटें बेची जा चुकी हैं। यूं तो फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने जा रही है, लेकिन सबसे ज्यादा बोलबाला हिंदी वर्जन का है, जिसने अकेले ही 14.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। देशभर में फिल्म के करीब 7,890 शोज लगाए गए हैं, जो इसकी भारी डिमांड का सबूत हैं।
'वेरायटी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की टिकट कीमतों में एक बड़ा फासला देखने को मिल रहा है। जहां मुंबई के आईनॉक्स मेगाप्लेक्स' में एक रिक्लाइनर प्राइम सीट की कीमत 2900 रुपये तक रखी गई है, वहीं साउथ इंडिया में यह फिल्म आम आदमी की जेब के लिए काफी किफायती है। चेन्नई के एजीएस सिनेमा में फैंस मात्र 59 रुपये में इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। मेकर्स की यह रणनीति हर वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए काफी कारगर साबित हो सकती है।
हिंदी वर्जन के अलावा बल्कि तमिल और तेलुगु वर्जन्स में भी फिल्म को ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के बाद इसकी कमाई का आंकड़ा काफी तेजी से ऊपर जाता नजर आएगा। तेलुगु वर्जन के लिए अब तक करीब 5,500 से ज्यादा और तमिल के लिए 10,000 से ज्यादा टिकटें बुक हो चुकी हैं। कन्नड़ और मलयालम वर्जन में भी एडवांस बुकिंग धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। रणवीर सिंह की इस स्पाई एक्शन थ्रिलर को लेकर जो माहौल बना है, उससे साफ है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगी।
परिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।