Advance Booking: धुरंधर-2 के लिए थिएटर्स ने कसी कमर, कमाई से पार्ट-1 के रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद!
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था, अब जब दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है तो हर कोई सुपर एक्साइटेड है। तो चलिए जानते हैं क्या कह रहे हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े।

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर-2 की रिलीज में अब बस गिनती के दिन बाकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस के बीच तगड़ा एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन के लिए अब तक करीब 2.2 करोड़ रुपये का डॉमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों की इस दीवानगी को देखकर लग रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।
हिंदी बेल्ट में फिल्म का जबरदस्त बोलबाला
फिल्म कई भाषाओं और फॉरमैट में रिलीज होने वाली है लेकिन इसके कलेक्शन में सबसे बड़ा हाथ हिंदी वर्जन का है। आंकड़ों के मुताबिक हिंदी 2D फॉर्मेट ने अकेले 2.16 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कराई है। फिल्म के प्रति लोगों का एक्साइटमेंट इसी बात से समझा जा सकता है कि रिलीज में अभी वक्त है लेकिन अब तक पूरे भारत में 36,661 टिकटें बेची जा चुकी हैं। फिल्म की डिमांड को देखते हुए थिएटर मालिकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहले दिन के लिए कुल 5,626 शो रखे गए हैं, जिनमें से अकेले हिंदी में 5,449 शो चलने वाले हैं।
साउथ के वर्जन्स में धीमी शुरुआत लेकिन...
सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि साउथ के राज्यों में भी 'धुरंधर' की हलचल शुरू हो गई है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। अब तक तमिल वर्जन ने करीब 1.83 लाख रुपये और तेलुगु वर्जन ने 1.49 लाख रुपये की एडवांस कमाई कर ली है। वहीं कन्नड़ में 15,550 रुपये और मलयालम में 5,750 रुपये का कलेक्शन हुआ है। दक्षिण भारत में अभी शो की संख्या कम है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज का समय करीब आ रहा है, टिकटों की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा पार्ट-1 का रिकॉर्ड?
फिल्म के प्रति लोगों का एक्साइटमेंट बताता है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' साल की बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का एवरेज टिकट प्राइस दर्शकों की जेब को ध्यान में रखकर रखा गया है, जिसका फायदा इसे ओपनिंग डे पर मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म पहले दिन की कमाई के मामले में इसके पार्ट-1 को पछाड़ पाएगी?
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


