'धुरंधर 2' के मेकर्स ने बदला फिल्म का साउंड, थिएटर प्रिंट में अब नहीं सुनाई पड़ेंगी गालियां
Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर-2 की रिलीज के वक्त फैंस इस बात को लेकर हैरान थे कि मेकर्स ने कुछ गालियों को म्यूट किया था, जबकि कई बाकियों को वैसे ही छोड़ दिया था।

रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के मेकर्स ने फैंस के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। फिल्म के थिएट्रिकल प्रिंट्स में पहले जो गालियां आंशिक रूप से म्यूट थीं, उन्हें अब पूरी तरह म्यूट कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की भाषा को लेकर हो रही आलोचना और सेंसर बोर्ड की काम करने के तरीके पर उठे सवालों के बाद मेकर्स ने यह कदम उठाया है। अब थिएटर्स में दर्शकों को एक बदला हुआ ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा, जिससे परिवार के साथ फिल्म देखने वाले लोगों के कम असहज होने की उम्मीद की जा रही है।
संजय दत्त के डायलॉग्स पर चली कैंची
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि नए प्रिंट में कई किरदारों द्वारा बोली गई अभद्र भाषा और गालियों को पूरी तरह म्यूट कर दिया गया है। खासतौर पर ल्यारी गैंगवार के दौरान संजय दत्त के डायलॉग और कुछ अन्य किरदारों द्वारा बोली गई गालियों को अब नए प्रिंट में म्यूट कर दिया गया है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को क्लियर कर दिया था, लेकिन टीम को लगातार यह फीडबैक मिल रहा था कि फिल्म में गालियां बहुत ज्यादा है। दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए मेकर्स ने यह फैसला किया है। यह नया प्रिंट कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है।
फैंस को खटक रही थी फिल्म में ये बात
खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज के वक्त भी फैंस इस बात को लेकर काफी हैरान थे कि मेकर्स ने कुछ गालियों को म्यूट किया था, जबकि कई बाकियों को वैसे ही छोड़ दिया था। शब्दों को म्यूट करने और रखने का यह डबल स्टैंडर्ड दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहा। हालांकि इस विवाद के बावजूद 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने महज 18 दिनों के भीतर 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
आदित्य धर के निर्देशन का दमदार जादू
रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था। फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शक एक्साइटेड थे, लेकिन कमाई के मामले में यह पार्ट-1 को भी पीछे छोड़ देगी, इसकी उम्मीद कम ही लोगों को थी। फिल्म के पार्ट-2 में बहुत सारा सस्पेंस और थ्रिलर बचा कर रखा गया था और वो सब जब धुरंधर-2 में दर्शकों को मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब देखना यह है कि क्या ये भारत की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाती है?
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


