‘धुरंधर 2’ को संभालकर रखना होगा अपनी कमाई का पूरा हिसाब, कोर्ट ने दिया आदेश, जानें क्या है मामला

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

सफलता के शोर के बीच 'धुरंधर 2' कानूनी विवादों में भी घिर गई है। 1989 की मशहूर फिल्म 'त्रिदेव' के निर्माता त्रिमूर्ति फिल्म्स ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

‘धुरंधर 2’ को संभालकर रखना होगा अपनी कमाई का पूरा हिसाब, कोर्ट ने दिया आदेश, जानें क्या है मामला

‘धुरंधर 2’ को अब अपनी कमाई का पूरा हिसाब किताब रखना होगा। ये आदेश दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया है। दरअसल, 1989 की फिल्म 'त्रिदेव' के निर्माता त्रिमूर्ति फिल्म्स ने 'धुरंधर 2' के मेकर्स पर मुकदमा किया है। उनका आरोप है कि 'धुरंधर 2' के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ में उनके पुराने सुपरहिट गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ काे बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में गुरुवार के दिन कोर्ट में सुनवाई हुई।

कोर्ट का फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले को आपसी समझौते के लिए भेज दिया है क्योंकि दोनों पक्ष (त्रिमूर्ति फिल्म्स और ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स) बातचीत से मामला सुलझाने को तैयार हैं।

कोर्ट के अहम निर्देश

कोर्ट ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स से कहा है कि वे 19 मार्च (जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी) से लेकर अब तक की फिल्म की कमाई का पूरा हिसाब-किताब संभाल कर रखें, क्योंकि यह झगड़ा पैसों से जुड़ा है। अगर समझौता नहीं होता है, तो फिल्म की कमाई का यह रिकॉर्ड कोर्ट के फैसले में अहम भूमिका निभाएगा।

सुनवाई की अगली तारीख

कोर्ट ने दोनों पक्षों को 22 अप्रैल को मेडिएशन सेंटर में हाजिर होने का आदेश दिया है। वहीं कोर्ट में अगली सुनवाई 6 मई को होगी।

क्या अब फिल्म से हटाना पड़ेगा ये गाना?

कोर्ट ने फिल्म या गाने पर फिलहाल कोई रोक नहीं लगाई है क्योंकि मेकर्स ने कहा है कि फिल्म अभी ओटीटी पर रिलीज नहीं होने वाली है। फिलहाल फिल्म चलती रहेगी, लेकिन मेकर्स को अब अपनी कमाई का पूरा हिसाब कोर्ट को देना पड़ सकता है और उन्हें 'त्रिदेव' के मालिकों को हर्जाना देकर समझौता करना पड़ सकता है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 23 दिन (डे 0 से लेकर डे 22 तक) पूरे कर लिए हैं। इन 23 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से ग्रॉस 1,255.23 करोड़ रुपये और नेट 1,048.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं विदेश के बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 410 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मतलब, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,665.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘धुरंधर 2’ के बारे में

‘धुरंधर 2’ स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी समेत कई सारे कलाकार हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने ‘धुरंधर 2’ को 5 में से 3.5 रेटिंग दी है। आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके फिल्म का रिव्यू पढ़ सकते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।