धुरंधर 2 द रिवेंज से हटाया गया 84 के दंगों पर विवादित डायलॉग और खालिस्तान एंगल?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आदित्यधर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज का रॉ एंड अनदेखा वर्जन देखने के बाद सोशल मीडिया पर नया डिसकशन चर्चा बटोर रहा है। लोगों का दावा है कि एक खास सीन में 84 के दंगे और खालिस्तान एंगल हटाया गया है।

dhurandhar the revenge interval scene

धुरंधर द रिवेंज का अनकट वर्जन सोशल मीडिया पर चर्चे बटोर रहा है। दरअसल रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का ये वर्जन देखने के बाद लोगों ने कुछ ऐसे बदलाव पकड़े हैं जिस पर डिसकशन शुरू हो गया है। रेडिट पर कुछ यूजर्स का दावा है कि फिल्म के कुछ सीन्स में 1984 के दंगों और खालिस्तान से जुड़ा विवादित बयान हटाया गया है। माना जा रहा है कि आदित्य धर ने ऐसा इसलिए किया ताकि कोई विवाद ना हो।

जसकीरत और पिंडा वाला सीन

धुरंधर 2 का रॉ एंड अनदेखा वर्जन 5 जून को जियो हॉटस्टार पर 5 जून को रिलीज हो चुका है। इसे देखकर लोग थिएटर वाले वर्जन से तुलना कर रहे हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म का एक खास सीन पॉइंट आउट किया है। फिल्म के इंटरवल के बाद का सीन काफी वायरल था। इसमें जसकीरत और उसके बचपन के दोस्त पिंडा के बीच बहस होती है। जसकीरत पिंडा को भारत में ड्रग्स की तस्करी करने के लिए डांटता है और कहता है कि तुम अपने देश से गद्दारी कर रहे हो, तो पिंडा जवाब देता है, 'केड़ा देश, वो देश जिन्ने हमें अपना मान्या ही नहीं।'

ये था असली डायलॉग?

अब कुछ दर्शकों ने इसका लूपहोल पकड़ा है। व्यूअर्स का दावा है कि ओरिजिनल शूटिंग के दौरान पिंडा का असली डायलॉग था, केड़ा देश? वो देश जिन्ने चौरासी (1984) विच अपने भइयो नू मारेया था।' लोग लिख रहे हैं कि यह इशारा 1984 के दंगों के लिए था। मेकर्स को लगा कि इससे विवाद बढ़ सकता है इसलिए इसे बाद में बदल दिया गया। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पिंडा का लिपसिंक कुछ अलग दिखेगा।

बदला गया कैरेक्टर का नाम

धुरंधर में पाकिस्तान की लोकेशंस और वहां के लोगों के असली नाम लिए हैं। अब लोगों को लग रहा है कि भारत के जिन नामों से विवाद हो सकता था, उनको हटा दिया गया। फिल्म में सिर्फ डायलॉग ही नहीं, बल्कि एक कैरेक्टर का नाम भी बदला गया है। फिल्म के पहले पार्ट के क्रेडिट्स में एक किरदार का नाम हैपी पीएचडी रखा गया था। असल जिंदगी में हरमीत सिंह उर्फ हैपी पीएचडी एक घोषित खालिस्तानी आतंकवादी था, जो कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ था। वह 2020 में पाकिस्तान में रहस्यमयी हालातों में मारा गया था। विवाद से बचने के लिए धुरंधर 2 में इस नाम को बदलकर सनी डीवीडी कर दिया गया।

क्या बोल रहे हैं दर्शक

सोशल मीडिया पर इन दावों के बाद लोग अपनी राय रख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना था कि आदित्य धर ने बिल्कुल सही किया और पाकिस्तानी आतंकवाद के मुद्दे पर फोकस बनाए रखने के लिए यह सेफ्टी जरूरी थी। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना था कि इन बदलावों से कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि कनाडा में पहले ही दिन किसी ने फिल्म की स्क्रीन फाड़ दी थी जिससे साफ है कि फिल्म का खालिस्तानी एंगल दर्शकों तक पहुंच ही चुका था।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।