
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 में मेकर्स ने कर दिया धप्पा, पोस्टर में यह अनाउंसमेंट देखकर शॉक्ड फैंस
Dhurandhar 2 Ranveer Singh: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में यूं तो ज्यादातर चीजें उम्मीद के मुताबिक हैं, लेकिन कुछ ऐसा भी है जो आपको जोर का झटका देता है।
फिल्म धुरंधर-2 का फर्स्ट पोस्टर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म के पार्ट-2 से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है और साथ ही साथ रिलीज डेट और टीजर के बारे में भी एक और बार कन्फर्मेशन दिया है। खुद रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। रणवीर सिंह ने अपने पोस्टर में लिखा, 'अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है। धुरंधर - द रिवेंज का टीजर आज 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होगा।' रणवीर के फर्स्ट लुक पोस्टर पर पब्लिक का रिएक्शन भी देखने लायक है।
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का लुक
रणवीर सिंह ने पोस्टर में लिखा, 'धुरंधर द रिवेंज दुनिया भर के सिनेमाघरों में 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है।' पोस्टर में रणवीर सिंह एक लॉन्ग जैकेट पहने हुए बरसात में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बाल खोले हुए हैं और मुट्ठियां बांध रखी हैं। फिल्म के पोस्टर पर स्टार गोल्ड और जियो हॉटस्टार की ब्रांडिंग है, जिसके आधार पर यह माना जा रहा है कि शायद फिल्म के ओटीटी राइट्स इस बार जियो हॉटस्टार को बेचे गए हैं। कुछ चीजों को लेकर पब्लिक का रिएक्शन देखने लायक है।
पब्लिक को लगा जोर का झटका
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, 'इस फिल्म को लेकर मैं सचमुच बहुत एक्साइटेड हूं, जो कि बहुत कम होता है, और इसीलिए यह सिनेमा जगत के लिए सबसे बड़ी जीत है। बस यह पक्का कीजिए कि हम आगे में भी यही फ्लो बनाए रखें।' एक शख्स ने लिखा- ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार को बेच दिए। दूसरे ने लिखा- इसका मतलब है कि दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर नहीं बल्कि हॉटस्टार पर रिलीज होगा? एक शख्स ने लिखा- 12:12 पर इतना क्या खास है? वहीं दूसरे ने लिखा- ये 2 हजार करोड़ कमाएगी। एक फॉलोअर ने लिखा- भाई, तुमने कमाल कर दिया... लोग इस रोल के लिए तुम्हें सदियों तक याद रखेंगे।
पोस्टर पर जानिए विशेषज्ञों की राय
जनता के बाद अब बात एक्सपर्ट ओपिनियन की करें तो तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट में लिखा- आदित्यधर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है जो ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी के साथ ही 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी - दक्षिण भारत में इसकी भारी मांग के कारण यह एक रणनीतिक विस्तार है। कमेंट में एक यूजर ने लिखा- यश की टॉक्सिक के साथ तगड़ा क्लैश होगा। वहीं एक ने लिखा- यह तूफान थमा नहीं है, बस और तेज होने वाला है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




