Dhurandhar 2: उदासी भरा है रणवीर सिंह पर फिल्माए ‘दीदी’ गाने का मतलब, ये हैं हिंदी लिरिक्स
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में उनकी एंट्री सॉन्ग दीदी का मतलब जानते हैं आप। जानिए कब और किसने बनाया था दुनियाभर में मशहूर हुआ ये गाना। फीफा वर्ल्डकप में भी बजाया गया। एक दुखी प्रेमी के जज्बातों से भरा उदासी भरा गाना है दीदी। लिरिक्स पढ़कर आप भी गुनगुना सकते हैं।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। फिल्म की कहानी और परफॉरमेंस के साथ म्यूजिक ने भी गर्दा उड़ाया था। अक्षय खन्ना की एंट्री पर अरबी गाना Fa9la खूब वायरल हुआ। गाने में अक्षय के किरदार रहमान डकैत का जो स्वैग था उसे टक्कर देना मुश्किल टास्क है। लेकिन वैसा ही कुछ अब धुरंधर 2 में रणवीर सिंह पर भी फिल्माया गया है। इस बार एक अल्जीरियाई अरबी गाना ‘दीदी दीदी’ का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन क्या आप इस गाने का इतिहास जानते हैं? इसके बोल, मतलब के बारे में हम आपको बताते हैं।
जानिए क्या है दीदी गाने मलतब
दीदी दीदी एक अरबी गाना है जिसे पहली बार 1992 में सुना गया था। गाने में इस्तेमाल ‘दीदी’ का मतलब खूबसूरत लड़की को पुकारने जैसा है। जैसे हम हिंदी फिल्मों में हसीना, जाना, जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इस गाने को खालिद जावेद ने अपने ही नाम 'खालिद' की एल्बम में रिलीज किया था। उस समय किसी ने ये सोचा नहीं होगा कि अल्जीरिया की धरती पर बने इस गाने को दुनिया भर में पहचान मिलेगी। ये गाना मीडिल ईस्ट, एशियाई, फ्रांस के कई देशों में सुना जाने लगा। इस गाने के बोल समझना मुश्किल था लेकिन धुन और लय ने इस भाषाई परेशानी दिक्कत को दूर रखा। इस गाने को फ्रांस के टॉप 50 गानों की लिस्ट में लगभग 5 महीने तक बना रहा था। स्विट्जरलैंड, बेल्जियम और मिस्र जैसे देशों में भी नंबर 1 रहा। गाने की पॉपुलैरिटी सालों तक बनी रही। साल 2010 के फीफा वर्ल्डकप की शुरुआत इसी गाने से हुई थी।
एक उदासी भरा गाना है दीदी
लेकिन इस गाने में झूमने वाले लोग ये नहीं जानते है कि दीदी एक दुखी सॉंग है। एक उदासी भरा गाना। इस गाने में एक प्रेमी एक तरफा प्रेम में है। इस गाने के बोल प्रेमी के त्याग की बात करते हैं। प्रेमी कहता है कि मैं तुम्हारे प्यार की आग में जल रहा है हूं। ये जानते हुए कि तुम्हें मुझसे प्यार नहीं।
हिंदी लिरिक्स
अगर इस गाने को गुगुनाने का मन करे तो आप ये लिरिक्स पढ़कर गुनगुना सकते हैं-
एना भर आलिया, ऊ एंतिया ला
मादरिक वायदा मालिक मां नदरिक वायदा मां नशा के आलिक
ला ज़हर ला मेमून ला
आरगूब ज़ीन
दीदी दीदी दीदी दीदी, ज़िन दी वाह
दीदी वाह, दीदी दीदी दी हज़्ज़ीने डे
येह, उह
लुक हू इज़ बैक लाइक दे नेवर लेफ्ट
दे सी ए गैंगस्टर एंड ए जेंटलमैन किकिंग द डोर
बिकॉज़ ऑफ द वॉल, रिवेंज इज़ इन द हैंड्स ऑफ अल्लाह
दिस इज़ सो मैजिकल
यू बेटर नो व्हाट यू वांट
व्हाट यू आर आस्किंग फॉर
दीदी दीदी दीदी दीदी, ज़िन दी वाह
दीदी वाह, दीदी दीदी दी हज़्ज़ीने डे
इसके इंग्लिश लिरिक्स हैं-
Ena bhar aaliya, ou entia la
Ma ndeerik ba’eeda ma nebki aalik
La zhar la memoon la
Aargoob zine
Didi didi didi didi, zin di wah
Didi wah, didi didi di hazzine dayBollywood & South Asian Film
Yeah, uh
Look who is back like they never left
They see a gangster and a gentleman kicking the door
Because of the wall, revenge is in the hands of allah
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


