Dhurandhar 2 Controversy: कोर्ट ने निकाला बीच का रास्ता, दिए 50 लाख जमा करने के आदेश, जानें क्या है मामला

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड ऑडियंस के लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसी बीच, कोर्ट ने ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल’ पर चल रहे विवाद में टी-सीरीज को बड़ा आदेश दिया है।

Dhurandhar 2 Controversy: कोर्ट ने निकाला बीच का रास्ता, दिए 50 लाख जमा करने के आदेश, जानें क्या है मामला

दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल’ (ओए ओए) विवाद पर बीच का रास्ता निकाला है। कोर्ट ने किसी के भी पक्ष में फैसला नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने सुपर कैसेट्स (टी-सीरीज) को चार हफ्ते के अंदर कोर्ट में 50 लाख रुपये जमा करने का निर्देश जरूर दिया है। आइए आपको समझाते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और ये 50 लाख रुपये किसको मिलेंगे।

क्या है पूरा मामला?

1. दरअसल, त्रिमूर्ति फिल्म्स (त्रिमूर्ति मूवी के प्रोड्यूसर) का कहना है कि 'धुरंधर 2' के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ में उनकी फिल्म का गाना 'तिरछी टोपीवाले' की धुन का इस्तेमाल किया गया है और वो भी बिना किसी अनुमति के।

2. त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और फिल्म की रिलीज, गानों की स्ट्रीमिंग और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी।

कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?

जस्टिस तुषार राव गेडेला ने इस मामले में एक बीच का रास्ता निकाला है। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज, गानों की स्ट्रीमिंग और प्रमोशन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। वहीं सुपर कैसेट्स (T-Series) को आदेश दिया है कि वे 4 हफ्तों के अंदर 50 लाख रुपये कोर्ट में जमा करें।

50 लाख रुपये किसे मिलेंगे?

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, ये पैसे कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के नाम पर और बैंक में 'ऑटो-रिन्यूअल' मोड पर जमा होंगे। मुकदमा खत्म होने के बाद जो भी पक्ष जीतेगा, यह पैसा उसे दे दिए जाएंगे।

दोनों पक्षों की दलीलें

त्रिमूर्ति फिल्म्स का पक्ष: उनका कहना है कि ‘तिरछी टोपीवाले’ की धुन पर उनका अधिकार है और 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने इस धुन को चुराया है।

सुपर कैसेट्स और B62 फिल्म्स का पक्ष: सुपर कैसेट्स ने तर्क दिया कि त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट से सच छिपाया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 'त्रिदेव' के गानों का इस्तेमाल अन्य फिल्मों में हुआ है, जिस पर त्रिमूर्ति ने आपत्ति नहीं जताई थी। वहीं B62 फिल्म्स ने बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और मई के मध्य तक ओटीटी (OTT) पर नहीं आएगी।

सुनवाई में क्या-क्या हुआ?

कोर्ट ने पहले दोनों पक्षों को आपस में समझौता करने के लिए भेजा था, लेकिन वह बातचीत से कोई हल नहीं निकला।

कोर्ट ने अभी इस मामला पर फैसला नहीं सुनाया है। उन्होंने फिलहाल 50 लाख की राशि को सुरक्षा के तौर पर रखा है ताकि अगर भविष्य में त्रिमूर्ति फिल्म्स केस जीत जाती है, तो उन्हें हर्जाना मिलने में देरी न हो।

‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज

नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि ‘धुरंधर 2’ 15 मई से विदेश में रह रहे लोगों के लिए नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। वहीं, भारतीयों के लिए ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर आएगी। हालांकि, अभी तक जियोहॉटस्टार ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।

‘धुरंधर 2’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,144.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1,796.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।