Dhurandhar 2 OTT Release: धुरंधर 2 का अनकट वर्जन इंडिया वालों के लिए कब आएगा? सामने आई ओटीटी रिलीज डेट
Dhurandhar 2 Ott Release: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर आने जा रही है। नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार दोनों ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है।

Dhurandhar 2 Ott Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 58 दिन (डे 0 से डे 57 तक) पूरे कर लिए हैं। अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, लोग कन्फ्यूज हैं कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ किस पर आएगी। आपको बता दें कि ये स्पाई थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार दोनों पर स्ट्रीम होगी, लेकिन अलग-अलग ऑडियंस के लिए। मतलब? आइए समझाते हैं।
नेटफ्लिक्स पर किसके लिए आएगी?
मेकर्स नेटफ्लिक्स के जरिए ‘धुरंधर 2’ को दुनिया भर की ऑडियंस तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक, इंडिया के लोगों के लिए ‘धुरंधर 2’ जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। वहीं यूएस, मलेशिया आदि देशों के लिए इस फिल्म ने आज यानी 15 मई के दिन नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है।
इंडिया वालों के लिए कब आएगा ‘धुरंधर 2’ का अनकट?
बॉक्स ऑफिस पर 58 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म कमाई कर रही है। यही कारण है कि मेकर्स ने इसे भारतीयों के लिए ओटीटी पर रिलीज नहीं किया है। हालांकि, जियोहॉटस्टार ने ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शेयर कर ये साफ कर दिया है कि भारतीयों के लिए फिल्म उनके प्लेटफॉर्म पर ही आएगी। उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज का रॉ और अनकट वर्जन का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे होगा और इसकी स्ट्रीमिंग 5 जून से शुरू होगी सिर्फ जियोहॉटस्टार पर।’
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने डे 57 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,144.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1,796.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
‘धुरंधर 2’ रिकॉर्ड्स
1. भारतीय बॉक्स ऑफिस
सबसे बड़ी हिंदी फिल्म: ये भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
1,000 करोड़ का आंकड़ा: ये पहली हिंदी फिल्म है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ (Net) का आंकड़ा पार किया है।
सबसे बड़ी ओपनिंग: फिल्म ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ की कमाई कर 'जवान' के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
2. वर्ल्डवाइड (दुनियाभर में) बॉक्स ऑफिस
रिकॉर्ड तोड़ कमाई: वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में इसने ‘बाहुबली 2’ (1,788 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और अब यह ‘दंगल’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है।
सबसे तेज: यह दुनिया भर में 500 करोड़ (3 दिन में) और 1,000 करोड़ (7 दिन में) कमाने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।
3. फ्रैंचाइजी
'धुरंधर' के दोनों भागों ने मिलकर दुनिया भर में 3,100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। अब तक किसी भी फ्रैंचाइजी ने इतनी कमाई नहीं की है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


