धुरंधर 2: ल्यारी के लोग बोले हम ही जानते हैं अरशद पप्पू के साथ उजैर ने क्या किया था, सुबह 4 बजे मस्जिद में…

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर द रिवेंज में दिखाया गया है कि उजैर बलोच बुरी तरह से अरशद पप्पू की हत्या कर देता है। अब ल्यारी के लोगों ने फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर बताया है कि असल में उसे किस बेरहमी से मारा गया था।

धुरंधर 2: ल्यारी के लोग बोले हम ही जानते हैं अरशद पप्पू के साथ उजैर ने क्या किया था, सुबह 4 बजे मस्जिद में…

धुरंधर 2 फिल्म में कुछ घटनाएं रियल लाइफ से इंस्पायर्ड हैं। इनमें से अरशद पप्पू की हत्या दिल दहलाने वाली थी। धुरंधर द रिवेंज में उजैर बलोच का रोल निभाने वाले दानिश पंडोर भी बता चुके हैं कि यकीन नहीं हो रहा था कि ल्यारी में ऐसा हो चुका है। फिल्म में दिखाई इस घटना के बारे में कई लोग पॉडकास्ट में बात कर चुके हैं। अब ल्यारी के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि अरशद पप्पू के साथ असल जिंदगी में क्या हुआ था वो सिर्फ ल्यारी के लोग ही जान सकते हैं। इस पोस्ट पर ल्यारी के कई लोगों ने उस घटना के बारे में लिखा है जो वहां के लोकल या चश्मदीद गवा हैं।

ल्यारी के लोग ही जानते हैं कि...

धुरंधर फिल्म में कराची के ल्यारी के गैंगवार की कई घटनाएं क्रिएटिव लिबर्टी लेकर दिखाई गई हैं। फिल्म पाकिस्तान में बैन होने के बाद भी वहां के लोग पाइरेटेड वर्जन धड़ल्ले से देख रहे हैं। अब स्मार्ट मुहम्मदी अकाउंट से एक पोस्ट काफी वायरल है। इसमें लिखा गया है, अरशद पप्पू की मौत से जुड़ा धुरंधर 2 में जो दिखाया गया है वो हकीकत के काफी करीब है लेकिन हम ल्यारी के लोग ही जानते हैं कि यह घटना कितनी बेरहमी से हुई थी।

मस्जिद में हुआ था अनाउंस

इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने लिखा है कि असल में क्या हुआ था। मारिया नाम के एक अकाउंट से इसका जवाब है, 'अरशद पप्पू को मार दिया गया फिर उजैर बलोच के गैंग ने उसका सिर कलम किया। इसके बाद अगली सुबह अनाउंस किया गया कि ल्यारी में कल फुटबॉल मैच है और सबको आना है। वहां अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल खेली गई।' तैमूर नाम के एक यूजर ने लिखा है, 'सुबह 4 बजे मस्जिद में ऐलान होता है कि सब लोग फुटबॉल ग्राउंड में जमा हो जाओ और सब लोग आते हैं। वहां उजैर बलोच और उसके साथी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल खेलते हैं।'

बच्चों ने भी खेला फुटबॉल?

एक ने लिखा है, 'फिल्म में कुछ नहीं दिखाया है। मैं ल्यारी में 10 साल रहा हूं और अरशद पप्पू और रहमान डकैत, उजैर बलोच के बीच कट्टर दुश्मनी थी। वे एक-दूसरे पर फायरिंग करते और केमिकल गैस छोड़ते थे। हम लोगों को वहां रहने में बहुत डर लगता था, गोलियों की आवाजें आती रहती थीं।' कुछ लोगों ने लिखा है कि उजैर ने बच्चों को भी अरशद के सिर से फुटबॉल खिलाई थी। इतना ही नहीं शरीर के टुकड़े करके, खाल खींचकर जलाया भी था।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।