धुरंधर 2 के बाद आएगा पार्ट 3? कर्नल भूपिंदर शाही बोले- काम चल रहा है, हमजा नहीं किसी और की होगी कहानी
धुरंधर 2 के फैन्स को मिलिट्री कंसल्टेंट कर्नल भूपिंदर शाही ने गुड न्यूज दी है। उनका कहना है कि धुरंधर का पार्ट 3 जरूर आएगा। इस पर काम चल रहा है। हालांकि कहानी हमजा नहीं किसी और की होगी।

धुरंधर 2 देखने वाले हर दर्शक के मन में सवाल है कि फिल्म का पार्ट 3 आएगा या नहीं। फिल्म से जुड़ी कास्ट इस पर गोल-मोल जवाब दे रही है। कई लोगों ने यह भी कहा कि अब कोई और पार्ट नहीं आएगा। हालांकि फिल्म के मिलिट्री कंसल्टेंट भूपिंदर शाही का कहना है कि अभी कई कहानियां सामने आनी बाकी हैं। धुरंधर जैसी ही स्पाई मूवी पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहानी हमजा नहीं किसी और की होगी।
धुरंधर में क्यों खामोश रहता है हमजा
भूपिंदर सिंह शेरशाह, उरी और धुरंधर जैसी फिल्मों के मिलिट्री कंसल्टेंट रह चुके हैं। वह ब्लैक कैट कमांडो रह चुके हैं और कारगिल वॉर का हिस्सा भी थे। भूपिंदर श्लोका के पॉडकास्ट पर थे। यहां पर उन्होंने धुरंधर की बात की। वह बोले, 'धुरंधर एक सच्ची कहानी पर आधारित है। हां हमजा/ जसकीरत सिंह रांगी एक नहीं बल्कि 8-10 कैरेक्टर्स को लेकर एक हमजा बनाया गया है। ऐसे कई होंगे।' भूपिंदर ने बताया कि स्पाई टफ और गुडलुकिंग बंदे नहीं होते हैं। वे मासूम लगते हैं। उन्हें वहां जाकर एक्सपोज नहीं होना है। उन्हें तो आम आदमी की तरह दिखना होता है। ये लोग आम आदमी होते हैं जो सोसायटी में मिक्स हो जाते हैं। ये कम बातें करते हैं, इंट्रोवर्ट नहीं होते हैं। भूपिंदर बोले, 'मेरे जैसा बंदा स्पाई नहीं बन सकता। मैं ज्यादा बोल जाऊंगा तो एक्सपोज हो जाऊंगा।' इसीलिए हमजा पहले पार्ट में ज्यादा नहीं बोला।
क्या आएगा धुरंधर का पार्ट 3
भूपिंदर से पूछा गया कि धुरंधर पार्ट 3 आने की कोई उम्मीद है? वह बोले, 'हां, हां। अगर आप याद करें तो हमने 2024 तक की घटनाएं दिखा दी हैं, अभी बहुत कहानियां बाकी हैं, वो दिखानी हैं। यही नहीं होगा, कोई दूसरा होगा जिसके नाम पर फिल्म बनेगी। बेशक इस पर काम चल रहा है। कई चीजें को-रिलेटेड हैं, उरी के साथ, धुरंधर 1 और 2 के साथ। मैं बता रहा हूं ना कि आदित्य धर ब्रिलियंट हैं। वह तीसरा पार्ट जरूर बनाएं। वो भी इतनी ही टचिंग होगी जो आपको सीट से चिपकाए रखेगी।'
भूपिंदर बोले, अभी भी बचा है कॉन्टेंट
भूपिंदर ने बताया कि धुरंधर लद्दाख, थाइलैंड, पंजाब, बॉम्बे वगैरह में शूट हुई थी। फिल्म मार्च 2024 से बन रही थी। भूपिंदर बोले, 'मूवी में इतना कॉन्टेंट हो गया था कि इसको दो पार्ट में बनाया गया। इतना कॉन्टेंट बच गया कि इसका तो पार्ट 3 भी तैयार है लेकिन अब वो नहीं आएगा क्योंकि अब हम इसको ले आए हैं। जसकीरत घर आ चुका है तो पार्ट 3 में कुछ और आएगा। मुझे नहीं पता क्योंकि डायरेक्टर लास्ट तक कुछ बताते नहीं है। किसी एक्टर को दूसरे एक्टर की कहानी नहीं पता होती। बड़े एक्टर्स को पता होता है लेकिन छोटे एक्टर्स के पास कुछ नहीं जाता।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


