महिला जासूस पकड़ने पर होता है कैसा बर्ताव? कर्नल भूपिंदर शाही बोले- बहुत गंदा, मैं लेडी को नहीं भेजूंगा

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर 2 फिल्म में आदित्य धर को मिलिट्री से जुड़ी जानकारी देने वाले कर्नल भूपिंदर शाही ने एक पॉडकास्ट में फीमेल स्पाई पर बात की। उन्होंने बताया कि मुस्लिम देश में महिला का पकड़ा जाना कितना खतरनाक हो सकता है।

महिला जासूस पकड़ने पर होता है कैसा बर्ताव? कर्नल भूपिंदर शाही बोले- बहुत गंदा, मैं लेडी को नहीं भेजूंगा

धुरंधर 2 की रिलीज के बाद पूरे भारत की दिलचस्पी एजेंट्स और स्पाई में बढ़ गई है। फिल्म में मिलिट्री कंसल्टेंट के तौर पर काम करने वाले भूपिंदर शाही ने सेना से जुड़े कई सीक्रेट्स एक पॉडकास्ट में साझा किए। उन्होंने बताया कि अगर एक फीमेल सैनिक या स्पाई पकड़ जाती है तो दुश्मन देश किस लेवल का टॉर्चर कर सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह लीडर हों तो महिलाओं को युद्ध पर नहीं भेजेंगे। इसकी वजह भी बताई।

पाकिस्तान से निकाली थी बढ़िया जानकारी

भूपिंदर शाही श्लोका के पॉडकास्ट पर थे। उनसे पूछा गया कि फीमेल स्पाई के साथ कैसा बर्ताव होता है। उन्होंने कहा, 'यह दुखद है। इसे डिसकस करना अच्छा नहीं है। मैं एक लेडी अफसर को जानता हूं जिसने बढ़िया काम किया। अब वह जिंदल के साथ काम कर रही है। वह मिलिट्री इंटेलिजेंस अफसर (MI) में थी। उसने बहुत अच्छा काम किया। पाकिस्तानी अफसरों से हनी ट्रैप के जरिये बहुत अच्छी इन्फॉर्मेशन निकालकर दी थी। मेरे ग्रुप की एक महिला ने उनके लैपटॉप और सिस्टम में सेंध लगाई और काफी डेटा लाकर दिया।'

महिलाएं जाएं तो मुश्किल होगा

शाही इसके बाद बोले, 'बहुत कुछ है। बहुत चीजें मैं आपको बता नहीं सकता। ये सब हो रहा है और होता है, होता रहेगा। बहुत पॉलिश्ड और सोफिस्टिकेडेट तरीके से होगा।' जब उनसे पूछा गया कि महिलाओं के साथ डीलिंग कैसे होती है? इस पर भूपिंदर शाही ने जवाब दिया, 'मैं आपको एक रीसेंट उदाहरण दूंगा। अभी कुवैत में एक प्लेन क्रैश हुआ जिसमें लेडी पायलट पैराशूट से गिरी। सोचिए अगर दुश्मन देश में गिरी होती तो क्या हुआ होता? अभी तक इंडियन आर्मी और नेवी की महिलाएं युद्ध में नहीं जा रही हैं। पर अगर जाएं तो उनके लिए मुश्किल होगा।'

घृणित हो सकता है महिलाओं का टॉर्चर

शाही बोले, 'महिलाओं को टॉर्चर किया जाएगा। मैं और शब्द यूज नहीं करना चाहता। महिलाएं शार्प होती हैं, इंटेलिजेंट होती हैं। ड्रोन, मिसाइल सब यूज कर सकती हैं लेकिन अगर मैं लीडर हूं तो मैं ऐसे युद्ध में अपने देश की महिलाओं को नहीं भेजूंगा। क्योंकि यह बहुत घृणित हो सकता है। उन्होंने हमारे इतने सारे फौजियों के साथ किया हुआ है। हमने तो झेला है।

बुरी तरह होता टॉर्चर

शाही बोले, 'मान लीजिए अगर कोई महिला युद्ध के दौरान POW (प्रिजन ऑफ वॉर) हो जाती है तो सोचिए क्या नतीजे हो सकते थे। वे आपको वीडियोज भेजेंगे। सोशल मीडिया है, वो होगा आपके साथ। वे नेकेड करते हैं, बुरी तरह टॉर्चर करेंगे। दुश्मन के लिए वे लोग कुछ नहीं सोचते। लेडी है तो और गुस्सा आता है कि एक महिला कैसे ये काम कर सकती है। वे मुस्लिम देश के लोग हैं। उन्हें कभी ये पसंद नहीं आएगा कि अच्छा तुम हम पर अटैक करने की कोशिश कर रही थी। हम तुम्हें सबक सिखाएंगे।'

डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में लिखी गई बातें पॉडकास्ट में कर्नल भूपिंदर शाही (भूतपूर्व) के बयान पर ली गई हैं। लाइव हिंदुस्तान इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।