क्या आपको पता चला धुरंधर 2 में हमजा ने क्यों जलाई थी यालिना और जायान की फोटो? यहां जानें

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर 2 देखने वाले कई दर्शकों के मन में कसक है कि हमजा यालिना और अपने बेटे को घर लेकर क्यों नहीं आया या भारत में अपनी मां से क्यों नहीं मिला। इसका जवाब फिल्म में गाइडेंस देने वाले कर्नल भूपिंदर शाही ने दिया है।

क्या आपको पता चला धुरंधर 2 में हमजा ने क्यों जलाई थी यालिना और जायान की फोटो? यहां जानें

धुरंधर 2 फिल्म के हर तरफ चर्चे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस बीच कई एक्सपर्ट्स भारत-पाकिस्तान के जासूसों के किस्से फिल्म से जोड़कर बता रहे हैं। कर्नल भूपिंदर शाही ने धुरंधर फिल्म के लिए मिलिट्री कंसल्टेंट के तौर पर काम किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में धुरंधर 2 के उस सीन को डिकोड किया जिसमें हमजा यालिना और अपने बेटे की तस्वीर जला देता है। वहीं पठानकोट जाकर अपने परिवार से भी नहीं मिलता।

दी है स्पाई के घर की झलक

भूपिंदर शाही श्लोका के पॉडकास्ट में थे। वहां उन्होंने बताया कि हमजा यानी जसकीरत यालिना या अपने परिवार के साथ क्यों नहीं रहता। भूपिंदर बोले, 'उसे अहसास होता है कि वहां पर मेरे एक परिवार था। वे लोग सुखी हैं। उनका अच्छा घर बन गया है। खाना चल रहा है। बच्चे खेल रहे हैं सब ठीक है। अगर मैं जाऊं तो पता नहीं कुछ हो जाए। जानलेवा हमला हो जाए... तो ये सब सोचकर वह वापस मुड़ जाता है कि मैं यहां का नहीं हूं। मैं एक एजेंट, स्पाई हूं और मैं एक पारिवारिक बंदा नहीं बन सकता। अब परिवार में नहीं आ सकता। ये दिखाया है कि ये एक ऐसी जिंदगी है, मुश्किल जिंदगी है और बहुत कम लोग देश के लिए ऐसा त्याग कर पाते हैं। स्पाई सब कुछ छोड़ देता है।' भूपिंदर ने बताया कि यही मैसेज दिया गया है कि कितने लोग देश को तोड़ने में लगे हैं और लोग कितना कुछ देश को बचाने के लिए कर रहे हैं।

मेहनती हैं आदित्य धर

भूपिंदर ने बताया कि फिल्म बनाने में आदित्य धर ने काफी मेहनत की है। वह 18 घंटे भी काम कर सकते हैं और बैठकर सो लेते हैं। बता दें कि भूपिंदर एक भूतपूर्व सैनिक हैं। वह उस सेना में थे जो दुश्मन से फेस-टु-फेस लड़ते हैं। शेरशाह फिल्म से उन्होंने मिलिट्री कंसल्टेंट के काम की शुरुआत की। इसके बाद की फिल्मों में ये काम किया। धुरंधर के लिए उन्होंने डेटा दिया। भूपिंदर ने बताया कि आम आदमी को वो डेटा नहीं मिल पाता है। उनके साथ आर्मी के कई लोगों ने आदित्य धर की मदद की।

कहां शूट किए गए हैं फिल्म के सीन

भूपिंदर ने बताया कि कांधार वाला सीन वीएफएक्स है। बलूचिस्तान वाले सीन लद्दाख के हैं। गहरा हुआ गाने कुछ सीन लद्दाख में शूट हुए, नबील गबोल का घर चंडीगढ़ में शूट हुआ। कई सीन थाइलैंड में भी शूट किए गए हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।