धुरंधर 2 की कमाई से प्रॉफिट में हिस्सा मांग रहे ल्यारी के लोग, भारतीय फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिया ये जवाब

Mar 28, 2026 10:57 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

ल्यारी के लोगों की इस डिमांड पर भारतीय फैंस भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे मजाकिया बताते हुए लिखा है कि आदित्य धर को वहां अपने नाम की एक सड़क बनवा देनी चाहिए।

धुरंधर 2 की कमाई से प्रॉफिट में हिस्सा मांग रहे ल्यारी के लोग, भारतीय फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिया ये जवाब

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस बड़ी सफलता के बीच एक हैरान करने वाली खबर पाकिस्तान के कराची से आई है। वहां ल्यारी के रहने वालों ने फिल्म की कमाई में हिस्सेदारी की मांग कर दी है। ल्यारी के लोगों का कहना है कि चूंकि फिल्म उनके इलाके के गैंगवार और वहां के हालातों पर आधारित है, इसलिए मेकर्स को कमाई का 500 करोड़ रुपये या करीब 70-80 प्रतिशत हिस्सा ल्यारी के विकास के लिए देना चाहिए।

आदित्य धर के नाम पर बननी चाहिए सड़क

यूट्यूब चैनल कंपैरिजन टीवी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ल्यारी के लोग फिल्म की सक्सेस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में एक लोकल ने कहा, 'यह फिल्म ल्यारी पर बनी है, इसने बहुत पैसा कमाया है। अगर हमें 500 करोड़ मिल जाएं तो यहां की सड़कें बन जाएंगी।' एक अन्य शख्स ने कहा कि खराब सड़कों की वजह से बच्चों के पैरों में छाले पड़ जाते हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म ने ल्यारी के नाम और वहां के हालातों का इस्तेमाल करके प्रॉफिट कमाया है, इसलिए इस पैसे को वहीं डोनेट किया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर कैसा है लोगों का रिएक्शन?

ल्यारी के लोगों की इस डिमांड पर भारतीय फैंस भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस ने इसे मजाकिया बताते हुए लिखा है कि आदित्य धर को वहां अपने नाम की एक सड़क बनवा देनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इस मांग को शर्मनाक करार दिया है। एक यूजर ने लिखा कि ल्यारी के लोग शायद अब आदित्य धर से ही विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।