Dhurandhar 2: उजैर बलोच ने सच में खेली थी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल? पढ़ें असली कहानी

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar The Revenge: धुरंधर पार्ट 2 देखने के बाद अगर आपका भी उजैर बलोच की असली कहानी जानने में इंट्रेस्ट आ गया है तो यहां पढ़ सकते हैं। फिल्म में यह किरदार दानिश पंडोर ने निभाया है।

Dhurandhar 2: उजैर बलोच ने सच में खेली थी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल? पढ़ें असली कहानी

धुरंधर 2 रिलीज हो चुकी है। मूवी में खूब खून-खराबा है लेकिन सिनेमाघर सीटियों और तालियों से गूंज रहे हैं। फिल्म देखने के बाद दर्शकों को अब कई सारे सवालों के जवाब मिल चुके हैं जैसे बड़े साहब कौन थे, यामी गौतम का कैमियो है या नहीं, फिल्म में विकी कौशल हैं या नहीं और उरी से कनेक्शन भी। फिल्म में पुराने कुछ किरदार को आप मिस करेंगे। वहीं धुरंधर द रिवेंज में उजैर बलोच का ठीक-ठाक रोल है। फिल्म के फर्स्ट हाफ में उजैर के कुछ सीन्स आपको विचलित कर सकते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि क्या ऐसा वाकई हुआ था तो पढ़ें उजैर बलोच की असली कहानी।

पिता के कत्ल से बदली जिंदगी

उजैर बलोच 1970 में कराची में पैदा हुआ था। उसके पिता फैज मुहम्मद ट्रांसपोर्टर थे। उजैर ने एक इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के तौर पर अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की। उसकी जिंदगी तब बदल गई जब उसके पिता का 2003 में कत्ल कर दिया गया। ये मर्डर ल्यारी के ड्रग माफिया हाजी लालू के बेटे अरशद पप्पू ने किया था। इसके बाद उजैर ने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अपने चचेरे भाई रहमान डकैत का गैंग जॉइन कर लिया। वही रहमान डकैत जिसका किरदार धुरंधर के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने निभाया था।

करीब 200 लोगों की ली जान

ल्यारी में खूनी खेल तब शुरू हुआ जब उजैर और रहमान अरशद पप्पू के खिलाफ हुए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उजैर ने 2008 से 2013 तक करीब 198 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। उजैर पर आरोप था कि वह इरानी की इंटेलिजेंस को गोपनीय सूचनाएं भेजता था। उसने पैरा मिलिट्री के करीब 150 लोगों का कत्ल कर दिया था। उस पर आरोप था कि उसने करीब 11 ऐसे बिजनसमेन मार दिया थे जिन्होंने उसको फिरौती की रकम नहीं दी थी। उसके पास कई सारी आर्सेनल गन, रॉकेट लॉन्चर और भारी मात्रा में हथियार थे।

जब दुश्मन के सिर के बनाया फुटबॉल

बताया जाता है कि उजैर का इतना दबदबा था कि वह लोकल थाना प्रभारी, एसपी और डीएसपी की नियुक्ति और उन्हें हटाने में सीधा दखल रखता था। उसने सिंध फिशरीज पर अपने प्रभाव और काले कारनामों से अकूत दौलत इकट्ठी कर ली थी। आरोप है कि उजैर उगाही, किडनैपिंग और ड्रग्स का कारोबार करता था। कई रिपोर्ट्स यहां तक दावा करती हैं कि उजैर अपने विरोधियों को पुलिस की गाड़ी में उठा लाता था और उन्हें बुरी मौत देता था। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि अरशद पप्पू और उसके भाई यासिर को मारने के बाद उजैर ने उनकी लाश की परेड निकाली और बाद में कटे सिरों से फुटबॉल खेला। इतना ही नहीं फ्राइडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घिनौनी हरकत पर उजैर का कहना था, 'ये करम का फल है, जैसा करोगे, वैसा भुगतना पड़ेगा।' 2020 में उजैर को कराची जेल में 12 साल की सजा हुई थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह अपने कनेक्शंस के बलबूते बाद में बेल पर छूट गया था।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।