बॉक्स ऑफिस पर फिर रचा जाएगा इतिहास! दिमाग हिला देंगे 'धुरंधर-2' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar 2 First Day Advance Booking: रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के लिए एक बार फिर तैयार है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है।

बॉक्स ऑफिस पर फिर रचा जाएगा इतिहास! दिमाग हिला देंगे 'धुरंधर-2' की एडवांस बुकिंग के आंकड़े

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2 - द रिवेंज' को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर है। आज देर रात तक चले पेड़ प्रिव्यू शोज के बाद कल यानी गुरुवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फर्स्ट डे पर फर्स्ट शो देखने के लिए फैंस दबाकर टिकट बुकिंग कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात करें तो पहले ही दिन फिल्म को कम से कम 50 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलना पक्का माना जा रहा है। सुमित कादेल जैसे एक्सपर्ट तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ तक का प्रेडिक्शन कर चुके हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। तो चलिए जानते हैं एडवांस बुकिंग के आंकड़े।

एडवांस बुकिंग में 2D वर्जन का दबदबा

पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म खबर लिखे जाने तक 40.30 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म को कितना क्रेजी रिस्पॉन्स मिलने वाला है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देशभर में 9.50 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फिल्म को पहले दिन के लिए देश भर में 17 हजार से ज्यादा शोज मिले हैं। अगर भाषा के हिसाब से देखें, तो हिंदी 2D वर्जन सबसे आगे है, जिसने अकेले 36 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके अलावा तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रीमियम फॉर्मेट जैसे IMAX 2D और डॉल्बी सिनेमा में भी टिकटों की भारी डिमांड है।

पेड प्रिव्यू और टोटल प्री-सेल्स का जादू

'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रिव्यू रखे हैं। इन प्रिव्यू शोज ने ही करीब 47.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये पेड प्रिव्यू शोज फिल्म के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन को और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग दिखाने में मदद करेंगे। फिल्म की ओपनिंग वीकेंड की टोटल प्री-सेल्स की बात करें, तो यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। फिल्म की टिकट दरें भी अलग-अलग शहरों और फॉर्मेट के हिसाब से 140 रुपये से लेकर 760 रुपये तक रखी गई हैं। इतने भारी बजट और बड़े स्केल पर बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का एक बड़ा हिस्सा रिकवर कर लिया है।

ओवरसीज मार्केट और ग्लोबल रिकॉर्ड

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी 'धुरंधर-2' का जलवा बरकरार है। भारत के अलावा ओवरसीज में वीकेंड के लिए अब तक लगभग 80 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मतलब ये कि फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इतिहास रचने के लिए तैयार है। फिल्म की कमाई के आंकड़े और इसके पहले पार्ट की सक्सेस को देखते हुए ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि 'धुरंधर 2' कई पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करके नए बेंचमार्क सेट करेगी। अगर इसी तरह से बुकिंग जारी रही, तो 'धुरंधर-2' साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।