अर्जुन रामपाल की जिंदगी में रहीं दो महिलाएं, एक से 2019 में हुआ तलाक, दूसरे के साथ 2018 में शुरू हुआ रिश्ता

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

अर्जुन रामपाल की जिंदगी में दो महिलाएं रही हैं। एक साथ उन्होंने शादी की थी और साल 2019 में तलाक लिया था। वहीं अब दूसरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। 

अर्जुन रामपाल की जिंदगी में रहीं दो महिलाएं, एक से 2019 में हुआ तलाक, दूसरे के साथ 2018 में शुरू हुआ रिश्ता

अर्जुन रामपाल स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। यही कारण है कि लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं। आइए आपको हम आज उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं। अर्जुन रामपाल दो रिलेशनशिप्स में रहे हैं। जी हां, उनकी लाइफ में दो लेडीज रही हैं। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

मेहर के साथ 20 साल रहे थे एक्टर

अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में एक्स मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। उस दौर में यह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टेबल जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। हालांकि, 20 साल तक साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। साल 2018 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया और अंततः 2019 में उनका कानूनी रूप से तलाक हो गया।

दो बेटियां

दोनों के तलाक की खबर ने फैंस को चौकां दिया था क्योंकि दोनों ने अपनी शादी को लंबे समय तक बहुत ग्रेस के साथ निभाया था।बता दें, अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। इनका नाम माहिका और मायरा है।

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ नई शुरुआत

मेहर से अलग होने की प्रक्रिया के दौरान ही अर्जुन की जिंदगी में गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की एंट्री हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और गैब्रिएला का रिश्ता साल 2018 में ही शुरू हो गया था। बता दें, गैब्रिएला साउथ अफ्रीकी मॉडल और डिजाइनर हैं।

नहीं की शादी

अर्जुन और गैब्रिएला ने भले ही अभी तक औपचारिक रूप से शादी नहीं की है, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। खास बात ये है कि अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने रिश्ते को कभी छुपाया नहीं। बता दें, ग्रैब्रिएल और अर्जुन के दो बेटे हैं। पहले बेटे एरिक का जन्म साल 2019 में हुआ था। वहीं दूसरे बेटे का स्वागत उन्होंने साल 2023 में किया था। अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने दोनों बेटों और गैब्रिएला के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

पहली पत्नी से हुईं बेटियों के साथ रिश्ता

दिलचस्प बात यह है कि अर्जुन के अपनी पहली पत्नी मेहर से हुई दोनों बेटियों के साथ भी बहुत अच्छे रिश्ते हैं। वे अक्सर गैब्रिएला और अपने सौतेले भाइयों के साथ समय बिताती नजर आती हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।