Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdhurandhar 2 earns 245 cr before release, sold setellite rights in 50 cr read
धुरंधर 2 ने बिना टिकट बेचे कमा लिए 245 करोड़, पहले पार्ट से 100 करोड़ आगे चल रही है फिल्म

धुरंधर 2 ने बिना टिकट बेचे कमा लिए 245 करोड़, पहले पार्ट से 100 करोड़ आगे चल रही है फिल्म

संक्षेप:

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने बिना टिकट बेचे कमा लिए 250 करोड़, OTT के अलावा हुई कमाई। करोड़ों में बेचे गए सेटेलाइट्स के राइट्स। धुरंधर से 100 करोड़ का फायदा। जानिए कैसे कमा लिए रिलीज से पहले इतने करोड़।

Feb 07, 2026 05:57 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। ट्रेड एनालिस्ट में पहले ही फिल्म की सफलता और जबरदस्त कमाई को लेकर अपनी भविष्यवाणी कर दी थी। अब रिलीज से पहले ही कमाई के आंकड़े की जानकारी सामने आई है। धुरंधर 2 बिना थिएटर पर रिलीज हुए मोटी कमाई कर चुकी है। ये कमाई सिर्फ OTT प्लेटफार्म के साथ हुई डील से नहीं हुई है। बल्कि अन्य कई वजहों से भी हुई है। समने टीवी पर टेलीकास्ट होने के राइट्स भी शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धुरंधर 2 ने जबरदस्त प्रॉफिट

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई का जबरदस्त धमाका करने वाली है। इसके साथ ही फिल्म ने बिना एक भी टिकेट बेचे प्रॉफिट कमा लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि धुरंधर 2 150 करोड़ के साथ OTT प्लेटफार्म को बेची जा चुकी है। सभी भाषाओं के सेटेलाइट राइट्स 50 करोड़ में बेचे गए हैं। मतलब आगे आने वाले समय में ये फिल्म जिस भी टीवी चैनल पर आएगी, उसने इसके लिए मोटी कीमत अभी से चुका दी है। म्यूजिक राइट्स 45 करोड़ में बेचे गए हैं। इन सभी से फिल्म ने 245 करोड़ बिना रिलीज के कमा लिए हैं।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के पहले शॉट में ही बिगड़ गई थी डायरेक्टर की प्लानिंग, ऐसे शूट हुआ ये सीन
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में धुरंधर के गानों की धूम, शादी में शरारत गाने पर नाचीं महिलाएं
Dhurandhar The Revenge

धुरंधर से 100 करोड़ आगे चल रही है फिल्म

हैरानी वाली बात ये है कि ये धुरंधर के ये सभी राइट्स 140 करोड़ में बेचे गए थे। मतलब धुरंधर 2 को 100 करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ है। इतने मोटे मुनाफे की वजह धुरंधर के लिए लोगों में देखा गया क्रेज और बॉक्स ऑफिस कमाई है।

19 मार्च को होगा धमाका

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस नंबर्स हिला दिए थे। इस फिल्म ने भारत में 837।6 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई है। अब धुरंधर 2 का इंतजार हो रहा है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि इसी दिन यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस टक्कर दिखाई जाएगी।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।