Dhurandhar Day 8 : धुरंधर 2 का डे8 का कलेक्शन, आज जवान को पछाड़ा, कल्कि 2898 एडी को भी दी मात

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar 2 Box Office collection Day 8: स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने आज बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ को पछाड़ा है।

Dhurandhar Day 8 : धुरंधर 2 का डे8 का कलेक्शन, आज जवान को पछाड़ा, कल्कि 2898 एडी को भी दी मात

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कई फिल्मों को मात दी है। वहीं अब यानी 26 मार्च के दिन ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ और प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मात दी है। आइए आपको ‘धुरंधर 2’ के डे8 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का लाइव अपडेट देते हैं।

LIVE Updates: डे8 बॉक्स ऑफिस

सुबह 7 बजे तक - 0.75 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक - 1.76 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक - 2.41 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 3.34 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 5.14 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 8.40 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 11.87 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 14.64 करोड़ रुपये

दोपहर 3 बते तक- 17.60 करोड़ रुपये

शाम 4 बजे तक- 21.83 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 26.70 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक- 32.20 करोड़ रुपये

शाम 8 बजे तक- 35.52 करोड़ रुपये

रात 9 बजे तक- 40.22 करोड़ रुपये

कुल - 664.19 करोड़ रुपये

‘जवान’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ का कलेक्शन

शाहरुख खान की ‘जवान’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 646.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मतलब ‘धुरंधर 2’ ने डे8 इन दोनों को पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं, ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर ‘धुरंधर’ है।

फिल्म की अब तक की कुल कमाई

1. फिल्म ने पेड प्रिव्यू (18 मार्च) वाले दिन यानी डे 0 पर 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

2. इसके बाद, 19 मार्च के दिन फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और डे1 की कमाई 102.55 करोड़ रुपये तक जा पहुंची।

3. डे2 के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और फिल्म ने 80.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

4. डे3 और डे4 की कमाई में भारी बढ़ौतरी देखी गई। फिल्म ने क्रमश: 113 करोड़ और 114.85 करोड़ का शानदार कारोबार किया।

5. फिर वीकडेज के शुरू होते ही कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार (डे5) को फिल्म 65 करोड़, मंगलवार (डे6) को 56.60 करोड़ और बुधवार (डे7) को 47.70 करोड़ का कलेक्शन हुआ।

टेबल से समझिए

डेभारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डे043 करोड़ रुपये
डे1102.55 करोड़ रुपये
डे280.72 करोड़ रुपये
डे3113 करोड़ रुपये
डे4114.85 करोड़ रुपये
डे565 करोड़ रुपये
डे656.60 करोड़ रुपये
डे747.70 करोड़ रुपये
डे840.22 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक)
कुल कलेक्शन664.19 करोड़ रुपये

नोट: यहां लिखे गए बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के आंकड़ें Sacnilk से लिए गए हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।