Dhurandhar 2 Live Updates: 7वें दिन पार हो सकता है 600 करोड़ का आंकड़ा, हर घंटे हो रही है करोड़ों कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को आज 7 दिन पूरे हो गए हैं। इन दिनों में फिल्म की आंधी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़कर शानदार कमाई की है। वीकडेज पर भी फिल्म का धमाका जारी है। आज दूसरे बुधवार को फिल्म की शानदार शुरुआत हो चुकी है।

Dhurandhar 2 Live Updates: 7वें दिन पार हो सकता है 600 करोड़ का आंकड़ा, हर घंटे हो रही है करोड़ों कमाई

Dhurandhar 2 Day 7 Live Updates

Usha Shrivas| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। पेड रिव्यू के बाद फिल्म ने सिर्फ5 दिनों में 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। खास बात ये है कि फिल्म वीकेंड के अलावा वीकडेज में भी धमाका कर रही है।रणवीर सिंह ने अपनी परफॉरमेंस से छाप छोड़ दी है। साउथ एक्टर्स के बाद अब बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।धुरंधर आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अभी आमिर खान की दंगल, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, जूनियर एनटीआर और राम चरण की RRR टॉप पर बनी हुई है।

धुरंधर 2 ने कमा लिए इतने

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पहले पार्ट ने जितनी कमाई दो हफ्तों में कमाई थी उतनी इस दूसरे पार्ट ने सिर्फ 6 दिनों में कर ली है। खबर लिखने तक फिल्म सिर्फ 6 दिनों में 585.23 करोड़ (नेट) कलेक्शन कर चुकी है। आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला सकती है। पाकिस्तानी पॉलिटिक्स, गैंग वॉर, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बनी इस फिल्म के चर्चे विदेशो में भी हो रहे हैं। Sacnilk मुताबिक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ (ग्रॉस) से अधिक कमाई कर ली है। धुरंधर 2 की आंधी अगले कई हफ्तों तक चलने वाली है। फिल्म के 7 वें दिन के कलेक्शन की हर घंटे की अपडेट हम आपको यहां देते रहेंगे।

Dhurandhar: The Revenge Live Update: 10 करोड़ के पास पहुंचा अभी तक की कमाई का आंकड़ा

दोपहर 2 बजे तक-आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 ने अब तक 9.51 करोड़ कमा लिए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म देखने के बाद अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Update: हर घंटे करोड़ो कमा रही है फिल्म

दोपहर 1 बजे तक-धुरंधर 2 हर घंटे करोड़ों अपने कलेक्शन में जोड़ रही है।अभी तक फिल्म ने 6.87 करोड़ कमा लिए हैं। रात तक आंकड़ा 50 करोड़ पार पहुंच सकता है।

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Update:-धुरंधर पार कर सकती है 600 करोड़ का आंकड़ा

दोपहर 12 बजे तक- रणवीर सिंह की फिल्म ने अब तक 4.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। शाम तक ये आंकड़ा बदल सकता है। फिल्म ने अब तक कुल 580 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर की है।

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Update:-बुधवार को अब तक कमाए इतने

सुबह 10 बजे- धुरंधर 2 ने कमाए 2.82 करोड़ हैं। सोमवार को 65 करोड़ और मंगलवार को 56.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म आज 50 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर सकती है।

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Update:- खुल गया बुधवार का खाता

सुबह 8 बजे- 1.46 करोड़ के साथ खुला बुधवार का खाता। फिल्म आज भी जबरदस्त कमाई कर सकती है। आज फिल्म को एक हफ्ता हो गया है।

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Update:-वीकडेज को भी शानदार कमाई कर रही है फिल्म

आज बुधवार को भी फिल्म शानदार कमाई के साथ शुरुआत कर सकती है

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Update:- धुरंधर 2 सिर्फ 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 900 करोड़ पार

पुष्पा 2, RRR जैसी फिल्मों को वर्ल्डवाइड 900 करोड़ तक पहुंचने में कुछ हफ्ते लग गए थे। लेकिन आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने ये रिकॉर्ड सिर्फ 6 दिनों में पार कर दिया है। ये फिल्म कमाई की सुनाई ला चुकी है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडDhurandhar 2 Live Updates: 7वें दिन पार हो सकता है 600 करोड़ का आंकड़ा, हर घंटे हो रही है करोड़ों कमाई