धुरंधर 2 का कोहराम, बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, अब बस चंद कदमों की दूरी
Dhurandhar 2 vs Pushpa 2 vs Baahubali 2: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी ‘धुरंधर 2’ को 100 करोड़ कमाने हैं। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ से अब चंद कदम की दूरी पर है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 42 दिन (डे 0 से डे 41 तक) हो गए है और फिल्म अब भी भारतीय बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। ऐसे में सबके मन में बस एक ही सवाल, क्या ‘धुरंधर 2’ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और प्रभास की ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? आइए आपको इस सवाल का जवाब देते हैं। (ये भी पढ़ें: कभी की उल्टी, कभी निकला खून, जब किरदार के लिए रणवीर सिंह ने कर दी थी हद पार)
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
रिलीज के छठे हफ्ते में होने के बावजूद 'धुरंधर 2' की पकड़ मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने 42वें दिन (Day 41) पर देशभर के 2,925 शोज से कुल 1.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।
अब तक कितनी हुई कुल कमाई?
कुल इंडिया नेट कलेक्शन: 1,132.99 करोड़
कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 1,356.07 करोड़
कुल ओवरसीज (विदेश) कलेक्शन: 424.50 करोड़
कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 1,780.57 करोड़
‘धुरंधर 2’ vs ‘पुष्पा 2’ vs ‘बाहुबली 2’
जब हम भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों की बात करते हैं, तो अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और प्रभास की 'बाहुबली 2' का नाम सबसे ऊपर आता है। दिलचस्प बात ये है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अब इन दिग्गजों की कतार में अपनी जगह बना ली है।
टेबल से समझिए
| फिल्म का नाम | इंडिया नेट कलेक्शन | ओवरसीज कलेक्शन | वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन |
|---|---|---|---|
| धुरंधर 2 | 1,132.99 करोड़ रुपये | 424.50 करोड़ रुपये | 1,780.57 करोड़ रुपये |
| पुष्पा 2 | 1,234.1 करोड़ रुपये | 271 करोड़ रुपये | 1,742.1 करोड़ रुपये |
| बाहुबली 2 | 1,030.42 करोड़ रुपये | 371.16 करोड़ रुपये | 1,788.06 करोड़ रुपये |
क्या है इस टेबल का मतलब?
1. इंडिया नेट कलेक्शन: इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 'पुष्पा 2' अभी भी 1,234.1 करोड़ के साथ टॉप पर बनी हुई है। ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी ‘धुरंधर 2’ को 100 करोड़ कमाने हैं। लेकिन 'धुरंधर 2' (1132.99 करोड़) ने 'बाहुबली 2' (1,030.42 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
2. ओवरसीज: विदेशों में कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' (424.50 करोड़) ने ‘पुष्पा 2’ (271 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ (371.16 करोड़) दोनों को पछाड़ दिया है।
3. वर्ल्डवाइड रेस: 'धुरंधर 2' (1,780.57 करोड़) अब 'बाहुबली 2' (1,788.06 करोड़) के बेहद करीब पहुंच गई है। दोनों के बीच अब केवल 8 करोड़ के अंतर रह गया है। जल्द ही ‘धुरंधर 2’ ये अंतर को भी खत्म कर देगी।
भारतीय और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ को मात देने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पीछे कैसे?
दरअसल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिनने के लिए भारतीय बॉक्स ऑफिस के ग्रॉस कलेक्शन और विदेशी बॉक्स ऑफिस के ग्रॉस कलेक्शन को जोड़ा जाता है। ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस के नेट कलेक्शन और विदेशी बॉक्स ऑफिस के ग्रॉस कलेक्शन में ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ा है। हालांकि, भारतीय बॉक्स ऑफिस के ग्रॉस कलेक्शन में ‘धुरंधर 2’ अब भी ‘बाहुबली 2’ से पीछे है।
‘धुरंधर 2’ के बारे में
लाइव हिंदुस्तान ने 'धुरंधर 2' को 3.5 स्टार्स दिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ‘धुरंधर 2’ की कहानी बिखरी हुई लग रही थी। फिल्म के गाने भी उतना इम्पैक्ट क्रिएट नहीं कर पा रहे थे जितना ‘धुरंधर’ के गानों ने किया था। इसके अलावा, फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल भी खराब तरीके से किया गया था।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


