‘धुरंधर 2’ का डे28 का कलेक्शन, ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग, 'डकैत' की 6वें दिन की कमाई, जानें सबकुछ
Box Office Report: आइए आपको रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के डे 28 के कलेक्शन, मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ की छठवें दिन की कमाई और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट देते हैं।

Dhurandhar 2, Dacoit and Bhooth Bangla Box Office Report: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर लोगों का मनाेरंजन कर रही हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में दस्तक दिए 29 दिन (डे 0 से लेकर डे 28 तक) हो गए हैं, लेकिन फिल्म ने अब भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने छठवें दिन ठीक ठाक कमाई की है। वहीं अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
‘धुंरधर 2’ डे28 बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब बाॅक्स ऑफिस पर 1100 के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने डे 28 पर 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1099.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 29 दिनों (डे 0 से डे 28 तक) में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,733.20 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
‘डकैत’ की छठवें दिन की कमाई
‘डकैत’ के बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आंधी का असर पड़ा है। यही कारण है कि ‘डकैत’ ने अपने छठवें दिन 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की है और ‘धुरंधर 2’ ने डे 28 पर 4.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ‘डकैत’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 27.05 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 43.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। ‘भूत बंगला’ में अक्षय के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, तबू, राजपाल यादव और दिवंगत एक्टर असरानी नजर आएंगे। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह 5 बजे तक इस फिल्म की 34325 टिकट्स बिकी हैं। वहीं इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 91.5 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
टेबल से समझिए
| फिल्म | डे | भारतीय बॉक्स ऑफिस | वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस |
|---|---|---|---|
| धुरंधर 2 | डे 28 - 4.05 करोड़ रुपये | 1099.72 करोड़ रुपये | 1,733.20 करोड़ रुपये |
| डकैत | डे 6 - 1.55 करोड़ रुपये | 27.05 करोड़ रुपये | 43.89 करोड़ रुपये |
| भूत बंगला | डे 1 | 91.5 लाख | 34325 टिकट्स बिकीं |
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


