'धुरंधर 2' को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए 186 करोड़, लेकिन रास्ते में है ये चुनौती
Dhurandhar 2 vs Pushpa 2: ‘धुरंधर 2’ के आगे अब सिर्फ ‘पुष्पा 2’ है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' को ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब सिर्फ 186 करोड़ चाहिए।

Dhurandhar 2 Day 22 vs Pushpa 2 Day 22: ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं पहले नंबर पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है। डे 22 के कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई की है और ‘पुष्पा 2’ ने 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’, 'पुष्पा 2' को मात दे पाएगी? आइए समझते हैं।
तीसरे हफ्ते का कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। इन तीन हफ्तों में फिल्म ने कुल 1048.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने नौ हफ्तों में 1234.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मतलब ‘धुरंधर 2’ के पास अभी 6 हफ्तों का समय है। फिर क्या है चुनौती?
हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दी मात
‘धुरंधर 2’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ को मात दे दी है। ‘धुरंधर 2’ के हिंदी वर्जन ने तीन हफ्तों में 983.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने 812.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। मतलब चुनौती हिंदी बॉक्स ऑफिस नहीं, साउथ बॉक्स ऑफिस है। कैसे?
साउथ बॉक्स ऑफिस
‘पुष्पा 2’ के कन्नड़ वर्जन ने 9 हफ्तों में 7.77 करोड़, मलयालम वर्जन ने 14.15 करोड़, तमिल वर्जन ने 58.56 करोड़ और तेलुगू वर्जन ने 341.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
वहीं ‘धुरंधर 2’ के तमिल वर्जन ने 3 हफ्तों में 18.49 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 41.22 करोड़, कन्नड़ वर्जन ने 3.18 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 1.74 करोड़ रुपये की नेट कमाई ही की है।
क्या ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2’ को मात दे पाएगी?
‘धुरंधर 2’ को ‘पुष्पा 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के लिए अब भी लगभग 185.68 करोड़ और कमाने होंगे। ‘धुरंधर 2’ की सबसे बड़ी चुनौती साउथ इंडिया है। जहां ‘पुष्पा 2’ को तेलुगू और अन्य भाषाओं से भारी समर्थन मिला था, वहीं ‘धुरंधर 2’ का साउथ में प्रदर्शन काफी कमजोर है। इसे अपनी पूरी जंग हिंदी बेल्ट के दम पर ही जीतनी होगी।
आने वाली चुनौती
अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस का समीकरण पूरी तरह बदलने वाला है। 16 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यूज हैं। वहीं 17 अप्रैल को फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। चूंकि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है इसलिए यह फिल्म हिंदी बेल्ट के सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स में ‘धुरंधर 2’ के बिजनेस पर भारी चोट पहुंचा सकती है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के पास अब बिना किसी बड़ी चुनौती के केवल 5 से 6 दिन ही बचे हैं।
टेबल से समझिए
| बॉक्स ऑफिस | पुष्पा 2 | धुरंधर 2 |
|---|---|---|
| डे 22 | 10.50 करोड़ रुपये | 7.15 करोड़ रुपये |
| तीसरे हफ्ते का कलेक्शन | 129.50 करोड़ रुपये | 110.60 करोड़ रुपये |
| हिंदी वर्जन | 812.14 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) | 983.79 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में) |
| तमिल वर्जन | 58.56 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) | 18.49 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में) |
| तेलुगू वर्जन | 341.48 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) | 41.22 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में) |
| कन्नड़ वर्जन | 7.77 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) | 3.18 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में) |
| मलयालम वर्जन | 14.15 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) | 1.74 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में) |
| कुल कमाई | 1234.10 करोड़ रुपये (नौ हफ्तों में) | 1048.42 करोड़ रुपये (तीन हफ्तों में) |
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


