Dhurandhar 2 Day 13: ‘धुरंधर 2’ का जारी है बॉक्स ऑफिस पर तूफान, जानिए कितनी हुई अभी तक कमाई

Mar 31, 2026 08:23 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। रिलीज के बाद आज 13वें दिन भी धुरंधर उसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है, लेकिन क्या यह 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई?

Dhurandhar 2 Day 13: ‘धुरंधर 2’ का जारी है बॉक्स ऑफिस पर तूफान, जानिए कितनी हुई अभी तक कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। डे12 पर यश की ब्लॉकबस्टार फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब ‘धुरंधर 2’ डे13 पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक (रात 8 बजे) तक धुरंधर-2 इस क्लब में कदम नहीं रख पाई है।

डे13 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धुरंधर 2' आज यानी 31 मार्च के दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये (नेट) के क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें, फिल्म ने डे12 तक करीब 872.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Collection Updates

सुबह 7 बजे तक - 0.29 करोड़ रुपये

सुबह 8 बजे तक - 0.86 करोड़ रुपये

सुबह 9 बजे तक - 1.23 करोड़ रुपये

सुबह 10 बजे तक - 1.82 करोड़ रुपये

सुबह 11 बजे तक - 3.04 करोड़ रुपये

दोपहर 12 बजे तक - 4.97 करोड़ रुपये

दोपहर 1 बजे तक - 7.36 करोड़ रुपये

दोपहर 2 बजे तक - 9.46 करोड़ रुपये

दाेपहर 3 बजे तक - 11.47 करोड़ रुपये

शाम 5 बजे तक - 17.14 करोड़ रुपये

शाम 6 बजे तक - 17.14 करोड़ रुपये

शाम 7 बजे तक - 19.30 करोड़ रुपये

रात 8 बजे तक - 22.47 करोड़ रुपये

कुल कमाई - 894.64 करोड़ रुपये [रात 8 बजे तक]

अभी इन फिल्मों से है पीछे

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी ‘धुरंधर 2’ के आगे दो फिल्में हैं- ‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’। इन दोनों फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां डे12 तक ‘धुरंधर 2’ ने 872.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने 1,234.10 करोड़ रुपये और ‘बाहुबली 2’ ने 1,030.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

धुरंधर 2 का अब तक का बॉक्स ऑफिस सफर

- पहला हफ्ता: 674.17 करोड़

- 9वां दिन (शुक्रवार): 41.75 करोड़

- 10वां दिन (शनिवार): 62.85 करोड़

- 11वां दिन (रविवार): 68.10 करोड़

- 12वां दिन (सोमवार): 25.30 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)

- कुल कलेक्शन (12 दिन): 872.17 करोड़

वर्ल्डवाइड मचाया तहलका

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,392.23 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फिल्म के बारे में

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रेंगी का किरदार निभाया है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। लाइव हिन्दुस्तान ने इसे 3.5 स्टार्स दिए हैं। पढ़िए इसका हिंदी रिव्यू

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।