Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ डे 100 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सौ दिनों में भी इन 2 फिल्मों को नहीं छोड़ पाई पीछे
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, 100 दिनों में भी ये फिल्म इन दो मूवीज को पीछे नहीं छोड़ पाई है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 100 दिन पूरे हो गए हैं और इन 100 दिनों में आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1800 से ज्यादा का कलेक्शन किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने भारतीय और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से कितने करोड़ की कमाई की है।
1,813 करोड़ के साथ बनी ब्लॉकबस्टर
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,149.29 करोड़ रुपये और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,813.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस शानदार कमाई के साथ 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।
इन दो फिल्मों को नहीं छोड़ पाई पीछे
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,234.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं 'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,149.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से आमिर खान की 'दंगल' ने 2,070.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1813.38 करोड़ रुपये कमाए हैं।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस - 840.20 करोड़ रुपये
‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - 1,307.35 करोड़ रुपये
‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस - 1,149.29 करोड़ रुपये
‘पुष्पा 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस - 1,234.10 करोड़ रुपये
‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - 1,813.38 करोड़ रुपये
‘दंगल’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस - 2,070.30 करोड़ रुपये
'धुरंधर 2' की शानदार स्टार कास्ट
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा एक से बढ़कर एक कलाकारों की फौज है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पांडोर मेन रोल में हैं।
ओटीटी पर भी मचाया तहलका
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के साथ-साथ इस फ्रेंचाइजी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा' नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया। वहीं 'धुरंधर 2' के रॉ एंड अनकट वर्जन ने 4 जून को जियोहॉटस्टार और 19 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दिया है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ें

