विवादों में फंसी ‘धुरंधर 2’, कारण? फिल्म में इस्तेमाल किया गया पुराना गाना 'ओए ओए'
Dhurandhar 2: त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आरोप लगाया कि 'धुरंधर 2' में ‘हम प्यार करने वाले’ गाने के इस्तेमाल की अनुमति उन्हें नहीं दी गई थी। उन्होंने बिना राइट्स लिए इस गाने का इस्तेमाल किया है।

Dhurandhar 2 Controversy: 'धुरंधर 2' नए विवाद में फंस गई है। एक तरफ, ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म में पुराने गाने के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस 'B62 स्टूडियोज' के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
क्या है शिकायत?
'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिना अनुमति के ‘धुरंधर 2’ में 'ओए ओए' गाने का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, ओरिजनली 'ओए ओए' गाने को आनंद-मिलिंद ने कम्पोज किया था। वहीं इसके बोल समीर अनजान ने लिखे थे। यह गाना 1989 में आई फिल्म 'त्रिदेव' में था। इस गाने को अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी।
त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने दावा किया है कि इस गाने के म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग से जुड़े राइट्स पर उनका मालिकाना हक है इसलिए ‘धुरंधर 2’ में इस गाने का इस्तेमाल कर आदित्य धर की प्रोडक्शन कम्पनी ने 'कॉपीराइट कानून' का उल्लंघन किया है।
क्या मांग रखी है त्रिमूर्ति फिल्म्स ने?
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने गाने के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही, कंपनी ने हर्जाने और अन्य संबंधित राहतों की भी मांग की है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करके, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कराकर और प्रमोशनल कंटेंट के जरिए इस गाने का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
यहां सुनिए ये विवादित गाना
टी-सीरीज ने यूट्यूब पर ‘धुरंधर 2’ का विवादित गाना 'ओए ओए' जारी किया है। उन्होंने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण के साथ गीतकार समीर अनजान को श्रेय दिया है।
‘धुरंधर 2’ के बारे में
‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है जो हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान में रहता है और इंडिया के लिए काम करता है। फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन हैं। फिल्म ने डे 21 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,041.27 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


