धुरंधर में किसकी कास्टिंग ने दी सबसे ज्यादा खुशी? रणवीर या अक्षय खन्ना नहीं, मुकेश छाबड़ा ने लिया ये नाम

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर के दोनों पार्ट की कास्टिंग करने वाले मुकेश छाबड़ा छाए हुए हैं। उनके सिलेक्शन की वर्ल्डवाइड तारीफ हो रही है। अब उन्होंने बताया है कि उन्हें किसकी कास्टिंग ने सबसे ज्यादा संतुष्टि दी थी।

धुरंधर में किसकी कास्टिंग ने दी सबसे ज्यादा खुशी? रणवीर या अक्षय खन्ना नहीं, मुकेश छाबड़ा ने लिया ये नाम

धुरंधर फिल्म की कास्टिंग ने हर किसी का दिल जीता। धुरंधर 2 में भी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की खोज का काफी तारीफ हुई। चाहे वो जसकीरत का बचपन का दोस्त पिंदा हो या नवाज शरीफ के रोल में मशहूर अमरोही। पहले पार्ट के किरदार भी स्क्रीन से सीधे दर्शकों के दिल में उतरे। इनमें संजय दत्त की कास्टिंग की तारीफ तो असली चौधरी असलम की बीवी तक ने की। ये तो बात रही देखने वालों की। अब मुकेश छाबड़ा ने बताया है कि वह किसकी कास्टिंग से सबसे ज्यादा संतुष्ट थे। इंट्रेस्टिंग बात है कि यह संजय दत्त, अक्षय खन्ना या रणवीर सिंह नहीं थे।

मुकेश छाबड़ा ने बताई अपनी चॉइस

धुरंधर पार्ट वन और धुरंधर 2 द रिवेंज में लंबी-चौड़ी कास्टिंग हुई है। फिल्म में छोटे से छोटे किरदार का सिलेक्शन परफेक्ट लगता है। मुकेश छाबड़ा ने बताया कि मूवी में 300 लोगों की कास्टिंग में उनको दो साल लगे जिसके लिए आठ असिस्टेंट की मदद लेनी पड़ी। मुकेश हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि किसकी कास्टिंग ने उन्हें सबसे ज्यादा संतुष्ट किया? इस पर मुकेश जवाब देते हैं, 'मैं कह सकता हूं कि सभी ने संतुष्टि दी लेकिन सारा अर्जुन नया टैलेंट हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के बीच एक नई लड़की खोजना चैलेंजिंग था।' उन्होंने कहा कि सारा ने जिस तरह से दोनों फिल्मों में अपना टैलेंट साबित किया, उससे मुकेश और आदित्य धर की पसंद को वैलिडेशन मिलता है।

कॉमेडियन्स को दिया अलग रोल

मुकेश बोले कि सारा अर्जुन जिस फिल्म में जिस तरह से उभरकर आई हैं, वो देखकर अच्छा लगता है। मुकेश ने कुछ और किरदारों की तारीफ की। बोले, 'गौरव गेरा और राकेश बेदी की सरप्राइज कास्टिंग भी संतोष देने वाली थी।' बता दें कि उन्होंने दो कॉमेडियन्स को एकदम अलग रोल में कास्ट किया है। गौरव गेरा आलम नाम के एजेंट बने हैं जो भारत के लिए काम करते हैं। वहीं राकेश बेदी ने पार्ट 2 में बड़ा सरप्राइज दिया है।

साइड एक्टर्स में ये एक्टर्स पसंद आए

मुकेश छाबड़ा ने साइड एक्टर्स के बारे में भी बात की। बोले, 'मुझे उजैर बलोच (दानिश पंडोर) और बाबू डकैत (आसिफ अली हैदर खान) पसंद आए। इसके बाद नवाज शरीफ और अतीक अहमद के बारे में भी खूब डिसकशन हुआ। इसलिए इस फिल्म में कई कास्टिंग है जिन्होंने मुझे खुशी दी। फिल्म में कास्ट किया गया हर इंसान परफेक्ट था।'

धुरंधर के दूसरे एक्टर्स भी कमाल

धुरंधर में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना भी काफी पसंद किए गए। यहां तक कि धुरंधर 2 द रिवेंज में दर्शकों ने उन्हें मिस भी किया। मेजर इकबाल के रोल में अर्जुन रामपाल भी खूब जमे। वहीं हमजा के रोल में रणवीर सिंह छा गए।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।