धुरंधर 2 को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए तोड़ने पड़ेंगे ये रिकॉर्ड्स, करनी होगी इतनी कमाई
Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगर इस फिल्म को नंबर 1 बनना है तो इसे 5 रिकॉर्ड्स तोड़ने पड़ेंगे।

‘धुरंधर 2’ की हाइप सिर्फ हिंदी भाषी राज्यों में ही नहीं, साउथ में भी है। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स ये अनुमान लगा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में सारी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में ‘धुरंधर 2’ ऐसा कर पाएगी? दरअसल, नंबर 1 इंडियन फिल्म बनने के लिए ‘धुरंधर 2’ को पांच रिकॉर्ड्स तोड़ने पड़ेंगे। कौन-से रिकॉर्ड्स? आइए डिटेल में बताते हैं।
1. ओपनिंग डे रिकॉर्ड
ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के पास है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 209 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 279 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें, ‘धुरंधर’ ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस से 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
2. फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन रिकॉर्ड
ये रिकॉर्ड भी ‘पुष्पा 2 द रूल’ के पास है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने पहले वीकेंड भारतीय बॉक्स ऑफिस से 354 करोड़ रुपये कलेक्ट किए थे। वहीं ‘धुरंधर’ ने पहले वीकेंड इंडियन बॉक्स ऑफिस से 103 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
3. इंडियन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2 द रूल’ के नाम है। इस फिल्म ने 1,234 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘धुरंधर’ की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस से 839 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
4. फॉरेन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
फॉरेन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा धमाल ‘दंगल’ ने किया था। आमिर खान की फिल्म ने फॉरेन बॉक्स ऑफिस से 1,535 करोड़ कमाए थे। वहीं ‘धुरंधर’ ने फॉरेन बॉक्स ऑफिस से 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
5. वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड
वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म ‘दंगल’ है। ‘दंगल’ ने 2070 करोड़ कमाए थे। अगर ‘धुरंधर 2’ को नंबर 1 फिल्म बनना है तो वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ से ज्यादा कमाने पड़ेंगे। बता दें, ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,305 करोड़ कमाए थे।
NOTE: ये सारा डेटा Sacnilk के अलग-अलग आर्टिकल्स से लिया गया है।
सार
| रिकॉर्ड | फिल्म | कमाई |
|---|---|---|
| ओपनिंग डे रिकॉर्ड | पुष्पा 2 द रूल | 209 करोड़ रुपये (भारतीय बॉक्स ऑफिस) |
| ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड | पुष्पा 2 द रूल | 354 करोड़ रुपये |
| इंडियन बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड | पुष्पा 2 द रूल | 1234 करोड़ रुपये |
| ओवरसीज बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड | दंगल | 1535 करोड़ रुपये |
| वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड | दंगल | 2070 करोड़ रुपये |
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


