Dhurandhar 2 BO Day 43: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' का हुआ अब ये हाल, गुरुवार हुई इतनी कमाई

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीम पड़ती दिख रही है। इसके बावजूद इसने एक खास मुकाम हासिल किया है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।

Dhurandhar 2 BO Day 43: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' का हुआ अब ये हाल, गुरुवार हुई इतनी कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 43: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा डंका बजाया कि इसके सामने कई बड़ी फिल्में धड़ाम हो गईं। 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली 'धुरंधर 2' की चर्चा भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी हो रही है। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' डे वन से ही शानदार कमाई कर रही है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीम पड़ती दिख रही है। इसके बावजूद इसने एक खास मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 43 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं 'धुरंधर 2' ने 43वें दिन कितना कमा लिया है।

'धुरंधर 2' की रफ्तार हुई कम

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीता। 'धुरंधर 2' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। 'धुरंधर 2' के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' टक्कर देने के लिए आ गई है। इसके बावजूद 'धुरंधर 2' ने शानदार कमाई की। 'धुरंधर: द रिवेंज' का आज यानी गुरुवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। Sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने गुरुवार को लिखने तक 0.54 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 40 दिन का कलेक्शन भारत में 1,134.48 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'धुरंधर 2' का कलेक्शन

वीक 1674.17 करोड़ रुपये
वीक 2263.65 करोड़ रुपये
वीक 3110.60 करोड़ रुपये
वीक 454.70 करोड़ रुपये
वीक 519.52 करोड़ रुपये
वीक 611.84 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 1,134.48 करोड़ रुपये

'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' 2025 की हिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।