Dhurandhar 2 BO Day 35 : रणवीर सिंह नहीं छोड़ रही बॉक्स ऑफिस पर पकड़, भूत बंगला से सिर्फ इतने करोड़ है पीछे

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

आदित्य धर द्वारा डायरेक्टेड धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर हार नहीं मान रही है। फिल्म भूत बंगला की रिलीज के बाद भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानें अब फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की।

Dhurandhar 2 BO Day 35 : रणवीर सिंह नहीं छोड़ रही बॉक्स ऑफिस पर पकड़, भूत बंगला से सिर्फ इतने करोड़ है पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ रही है। इस बीच कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाना नहीं छोड़ा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई तो वैसे गिरती जा रही थी, लेकिन फिर मंगलवार को फिल्म में उछाल आया। हालांकि बुधवार को फिर कमाई गिर गई है।

कितने करोड़ की कमाई की

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने 1.70 करोड़ कमाए हैं। इस हिसाब से फिल्म ने भारत में ग्रॉस 1,341.90 करोड़। वहीं नेट फिल्म ने 1,121.09 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,763.90 करोड़ कमाए हैं।

पहला हफ्ता674.17 करोड़
दूसरा हफ्ता263.65 करोड़
तीसरा हफ्ता110.60 करोड़
चौथा हफ्ता54.70 करोड़
टोटल कलेक्शन1121.09 करोड़

धुरंधर 2 की स्टोरी

धुरंधर में जहां दिखाया गया कि जसकिरत यानी कि जस्सी, इंडियन स्पाई बनकर ल्यारी जाता है और वहां रहकर आतंक को खत्म करता है। पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ कमाए थे। पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था।

धुरंधर 2 की पूरी कास्ट

वहीं धुरंधर 2 में जसकिरत की स्टोरी दिखाई गई कि कैसे वह इंडियन स्पाई बना। दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, दानिश पंदौर, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम किरदार में थे। पहले पार्ट में भी यही कास्ट थी बस उसमें अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में थे, लेकिन पहले ही पार्ट में उनका एंड हो गया था। फैंस ने दूसरे पार्ट में अक्षय को काफी मिस किया था क्योंकि पहले पार्ट में उनका लुक स्पेशयली हेयरस्टाइल और उनका डांस स्टेप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

ओटीटी पर कहां रिलीज होगी फिल्म

धुरंधर का पहला पार्ट जहां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। वहीं धुरंधर 2 द रिवेंज अब जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स 150–155 करोड़ में बेचे हैं। फिल्म मई या जून में स्ट्रीम हो सकती है।

फिल्म ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

रणवीर सिंह ने एक और कमाल कर दिया है। फिल्म यूके में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने शाहरुख खान की पठान तक को पीछे कर दिया है।

ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने £4.388 मिलियन यैके में कमा लिए हैं। इससे पहले पठान ने वहां £4.380 मिलियन कमाए थे।

3000 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म सीरीज

इसके अलावा दोनों फिल्मों के कलेक्शन के साथ आदित्य धर की फिल्म ने 3000 करोड़ की कमाई कर ली है। यह पहली भारतीय फिल्म सीरीज है जिसने 3000 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस किया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।