Dhurandhar 2 Box Office Day 16: फिल्म की गिरती जा रही है कमाई, जानिए डे16 का कलेक्शन

Apr 03, 2026 07:54 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar Box Office : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के कलेक्शन में गिरावट आती जा रही है। फिल्म भारत में 1000 करोड़ कमाने से अब भी काफी पीछे है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Dhurandhar 2 Box Office Day 16: फिल्म की गिरती जा रही है कमाई, जानिए डे16 का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection : आदित्य धर द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कम। बुधवार को जहां फिल्म की कमाई 20.10 करोड़ थी, वहीं गुरुवार को मूवी ने 17.80 करोड़ कमाए हैं। दूसरे हफ्ते का टोटल कलेक्शन 263.15 है और ओवरऑल भारत में टोटल 937.32 करोड़ कमाए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने टोटल 1,492.17 करोड़ कमाए हैं।

बता दें कि भले ही अब कमाई गिरती जा रही है, लेकिन फिर भी फिल्म के नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। धुरंधर 2, बॉलीवुड की दूसरे हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में दूसरे नंबर पर आ गई है।

Collection Updates :

शाम 7 बजे तक - 18.30 करोड़

शाम 6 बजे तक - 15.15 करोड़

शाम 5 बजे तक - 13.54 करोड़

शाम 4 बजे तक- 11.31 करोड़

दोपहर 3 बजे - 9.15 करोड़

दोपहर 2 बजे - 7.38 करोड़

दोपहर 1 बजे - 5.71 करोड़

दोपहर 12 बजे - 3.64 करोड़

सुबह 11 बजे- 2.14 करोड़

सुबह 10 बजे- 1.28 करोड़

सुबह 9 बजे- 0.87 करोड़

सुबह 8 बजे - 0.57 करोड़

सुबह 7.30 बजे- 0.19 करोड़

धुरंधर253.25 करोड़
धुरंधर 2242.75 करोड़
पुष्पा 2196.50 करोड़
छावा180.25 करोड़
बाहुबली 2143.25 करोड़

धुरंधर और धुरंधर 2 का कमाल

बता दें कि धुरंधर 2, मार्च 19 को रिलीज हुई थी। इस बार फिल्म साउथ इंडियन भाषा में भी रिलीज हुई थी। वहीं 18 मार्च से फिल्म का पेड रिव्यू भी शुरू हो गया था।

फिल्म की स्टोरी की बात करें तो इसमें इंडियन स्पाई की स्टोरी को दिखाया है जो पाकिस्तान जाता है और अपने देश के लिए लड़ता है।

पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था और 3 महीने तक फिल्म थिएटर में लगी हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है।

फिल्म की कास्ट

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंदौर भी अहम किरदार में हैं।

वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 ने धुरंधर को पछाड़ा

धुरंधर का लाइफटाइम फाइनल कलेक्शन 1307 करोड़ था। वहीं धुरंधर 2 ने अब तक यानी 16 दिन में वर्ल्डवाइड 1,492.17 करोड़ कमा लिए हैं। अभी फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में दंगल (2070 करोड़), बाहुबली 2 (1788 करोड़), पुष्पा 2 (1724 करोड़) से पीछे हैं।

भूत बंगला की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है। वहीं आईपीएल भी चल रहा है तो इसका भी असर फिल्म पर पड़ा है। लेकिन धुरंधर 2 की कमाई पर इंडस्ट्री के लोगों को काफी भरोसा है और इसी वजह से अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है।

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि भूत बंगला के पेड रिव्यूज 16 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। वहीं धुरंधर 2 की सक्सेस ने भी सबका दिल जीत लिया है और हम भी इसके लिए खुश हैं। एग्जीबिटर्स को लगता है रिलीज डेट में बदलाव करने से दोनों फिल्मों को अपना स्पेस मिल सकता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।